2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के प्रोग्राम के बाद कलेक्टर की तबियत बिगड़ी, ICU में भर्ती

एमपी के गुना में कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। कलेक्टर बैंस को जिला अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया। अमनवीर सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। उन्होंने हाल ही में गुना कलेक्टर का पदभार संभाला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

deepak deewan

•

Updated: 5 Jan 2024, 3:17 PM IST

baisaman.png

एमपी के गुना में कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबियत बिगड़ गई

गुना। एमपी के गुना में कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। कलेक्टर बैंस को जिला अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया। अमनवीर सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। उन्होंने हाल ही में गुना कलेक्टर का पदभार संभाला है।

बताया जा रहा है कि ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मीटिंग से लौटने के बाद वे बीमार हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद अमनवीर सिंह को भोपाल रेफर किया गया है।

इधर जिले के अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि कलेक्टर बैंस का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। अपच होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एसिडिटी की दवा दी गई है।

अमनवीर सिंह एमपी के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। वे सन 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं। गुना में बस हादसे के बाद उन्हें यहां कलेक्टर बनाया गया था। बताया जा रहा है कि वे सामान लेने भोपाल जा रहे थे कि रास्ते में बीमार हो गए।

पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा