भोपाल

Hindu-Muslim: मध्यप्रदेश में कितने हैं हिन्दु और मुस्लिम, देखें कहां हिन्दुओं से ज्यादा हैं मुसलमान

Hindu-Muslim Population : भारत में मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला राज्य है। ऐसा साल 2011 की जनगणना रिपोर्ट कहती है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 3:54 PM IST
Hindu Muslim Population

Hindu-Muslim Population : हमारा भारत देश विविधताओं से भरा है। यहां अलग-अलग धर्म -जातियों के लोग एक साथ मिल-जुलकर रहते हैं। सभी धर्म के लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेमभावना रखते हैं। यही हमारे भारत को देश-दुनिया से एक अलग देश बनाती है। जो कि मिल-जुलकर भाईचारे का संदेश देते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में कई धर्मों के लोग रहते हैं। हालांकि, मध्यप्रदेश देश का हिंदु बाहुल राज्य है। ऐसा हम नहीं कह रहे है कि ऐसा जनगणना 2011 के आंकड़े कह रहे हैं।

MP में कितने हिंदु और मुस्लिम हैं?


मध्यप्रदेश देश सबसे बड़ा हिन्दु बाहुल राज्य है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, एमपी की आबादी कुल 7.6 करोड़ है। इसमें हिन्दुओं की जनसंख्या 90.9 परसेंट है। यानी की मध्यप्रदेश में 6.6 करोड़ हिन्दु रहते हैं। वहीं मुस्लिमों की बात करें तो उनकी संख्या मात्र 47 लाख है।


एमपी के इन 6 जिलों में हिंदूओं की संख्या ज्यादा


जनगणना 2011 के मुताबिक, 7 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले प्रदेश का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला इंदौर हैं। इंदौर, रीवा, सागर, जबलपुर, सतना और धार में सबसे ज्यादा हिंदु आबादी वाले जिले हैं। यहां पर 20 लाख से अधिक संख्या में हिन्दु आबादी है।


एमपी के इन जिलों में मुस्लिमों की संख्या अधिक


मध्यप्रदेश की जनसंख्या 7 करोड़ से अधिक है। यहां पर सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला शहर राजधानी भोपाल है। उसके बाद इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और बुरहानपुर में हैं। जिले की आबादी के हिसाब से देखें तो बुरहानपुर में सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं। फिर राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं।

बता दें कि, एमपी में सबसे ज्यादा जैन इंदौर में है और सबसे कम जनसंख्या सीधी में है। ऐसे ही प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में ईसाई धर्म की संख्या ज्यादा है। बात करें सिख धर्म की तो उनकी संख्या इंदौर और ग्वालियर में अच्छी है।

Updated on:
10 Aug 2024, 3:54 PM IST
Published on: