भोपाल

PM Kisan Samman Nidhi : पति या पत्नी कौन है पीएम किसान योजना के लिए पात्र, जानिए मुख्य शर्तें

24 फरवरी को एमपी सहित देशभर के किसानों के खातें में योजना की 19वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। एक परिवार से केवल एक सदस्य को लाभ देने वाली इस इस योजना को लेकर बड़ा सवाल यह है कि महिला या फिर पुरुष आखिर किस किसान को इसका लाभ मिलेगा?
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2025, 1:25 PM IST
CG Kisan News: कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने की तैयारी, किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान

PM Kisan Samman Nidhi:मध्यप्रदेश में लाखों परिवार है जो, खेती-किसानी पर निर्भर है। पुरुषों के समान महिला किसानों की भी संख्या प्रदेश में ज्यादा है। प्रदेश सहित पूरे देश में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है। अब तक योजना के तहत किसानों को 18 किस्ते जारी कि जा चुकी हैं। 24 फरवरी को एमपी सहित देशभर के किसानों के खातें में योजना की 19वीं किस्त(19th Installment) ट्रांसफर की जाएगी। एक परिवार से केवल एक सदस्य को लाभ देने वाली इस इस योजना को लेकर बड़ा सवाल यह है कि महिला या फिर पुरुष आखिर किस किसान को इसका लाभ मिलेगा?

केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट के दौरान 1 फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। अब तक योजना की 18 किस्तों का लाभ किसानों को मिल चुका है। जल्द ही 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment) भी पात्र किसानों के खतों में आ जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को 6000 रुपए सालाना मिलते हैं। यह राशि हर 4 महीने के अंतराल पर तीन समान किस्तों में आवंटित की जाती है।

महिला या पुरुष किसे मिलेगा लाभ ?

योजना(PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शर्तों के अनुसार एक परिवार में केवल एक ही सदस्य को पीएम किसान योजना का लाभ मिल सकता है, लेकिन सवाल यह है कि एक परिवार में कई महिलाएं और पुरुष किसान भी होते हैं। ऐसे में कौन इसके लिए पात्र है। बता दें कि इस योजना का लाभ सिर्फ वही उठा सकते हैं, जिनके नाम जमीन रजिस्टर्ड है। मुख्य शर्तों में भूमि का सत्यापन एक अहम बिंदु है।

पात्रता की मुख्य शर्तें

  • आवेदक मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी हो
  • वे किसान, जिनके पास कृषि योग्य भूमि हो
  • दो हेक्टेयर या उससे कम भूमि हो
  • आवेदक किसान के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना भी अनिवार्य है
Updated on:
17 Feb 2025, 1:25 PM IST
Published on: