3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शक्कर हुई महंगी, बढ गए दाम, देखें बाजार के ताजा भाव

शक्कर व्यापारी एसोसिएशन के सचिव कृष्ण कुमार बांगड़ के मुताबिक केन्द्र सरकार के चीनी के एक्सपोर्ट खोलने और प्रोडक्शन कम होने की वजह से चीनी ने तेजी की रफ्तार पकड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 17 Feb 2025, 11:53 AM IST

sugar prices rise

Sugar Prices Rise : त्योहारों के पहले मध्यप्रदेश के स्थानीय बाजारों में शक्कर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। एक महीने में दाम करीब 2 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। दरअसल उत्पादन में गिरावट की आशंका से शक्कर की कीमतों में तेजी आ रही है। दूसरी तरफ शक्कर मिलें भी घरेलू बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी चाहती हैं। कारोबारियों का कहना है कि आगे होली का त्योहार आ रहा है, ऐसे में चीनी में मंदी की उम्मीद कम ही है। शक्कर की डिमांड इस समय बाजारों में हाई(Sugar Prices Rise) है। शादी विवाह की ग्राहकी भी बनी हुई है।

ये भी पढें - एमपी में आज से शुरू होगी गिद्धों की गिनती, 900 कर्मचारी करेंगे ये काम

2% तक महंगी

  • ₹3700/3875 प्रति क्विंटल मिलों के भाव
  • ₹4150/4250 स्थानीय थोक बाजारों में
  • ₹4350/4400 प्रति क्विंटल खुदरा बाजारों में

राजधानी में खपत: शक्कर व्यापारी एसोसिएशन के सचिव कृष्ण कुमार बांगड़ के मुताबिक केन्द्र सरकार के चीनी के एक्सपोर्ट खोलने और प्रोडक्शन कम होने की वजह से चीनी ने तेजी की रफ्तार पकड़ी है।

ये भी पढें - UPSC Exam 2025: EWS के अभ्यर्थियों को भी मिलेगी आयु सीमा में छूट

चीनी(Sugar) उत्पादन 16 प्रतिशत घटा

अक्टूबर में शुरू हुए चालू विपणन वर्ष की पहली तिमाही में शक्कर उत्पादन(Sugar Prices Rise) 16 प्रतिशत घटकर 95.40 लाख टन रह गया, जिसका मुख्य कारण महाराष्ट्र के उत्पादन में गिरावट आना है। उद्योग निकाय इस्मा के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। भारतीय चीनी और जैव-ऊर्जा निर्माता संघ के अनुसार, महाराष्ट्र, यूपी और कर्नाटक में पेराई दर बेहतर थी।

ये भी पढें - पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिन में चुभने लगी धूप, रात में गुलाबी ठंडक

एमएसपी 31 रुपए

मिलों से लेकरबाजारों में सुर्खियां हैं कि सरकार शक्कर का न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ा सकती है। चीनी का एमएसपी 31 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बना हुआ है। चीनी कारोबार से जुड़े गोपाल बाहेती बताते हैं कि पिछली बार देश में शक्कर का उत्पादन 320 लाख टन हुआ था लेकिन इस बार 265/270 लाख टन का अनुमान लगाया जा रहा है। शक्कर ब्रोकर रमाकांत तिवारी का कहना है कि उत्पादन घटने की आशंका से भी बाजार में चीनी की मिठास महंगी(Sugar Prices Rise) हो रही है।