भोपाल

सीएम मोहन यादव के सबसे भरोसेमंद हैं एमपी के ये आइएएस, मिल सकता है बड़ा दायित्व

IAS Chandrashekhar Walimbe : दिसंबर में दो आइएएस होंगे सेवानिवृत्त, नवंबर में 3 आइएएस होंगे रिटायर, वालिम्बे खेल सकते हैं दूसरी पारी
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 7:17 AM IST
सीएम मोहन यादव (Photo Source: CM Mohan yadav X हैंडल)
सीएम मोहन यादव (Photo Source: CM Mohan yadav X हैंडल)

IAS Chandrashekhar Walimbe : सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों के काम के बंटवारे में कई बार फेरबदल कर चुके हैं। इस दौरान एक अधिकारी को यहां लगातार अहम जिम्मेदारियां दी जाती रहीं। मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे पर सीएम मोहन यादव पूरा भरोसा जताते रहे। आइएएस वालिम्बे अब रिटायर होनेवाले हैं पर उन्हें राज्य सरकार में एक और पारी खेलने का मौका मिल सकता है।

सीएमओ की टीम में चंद्रशेखर वालिम्बे का नाम सबसे प्रमुख है। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में सामान्य प्रशासन विभाग, कार्मिक, गृह, जनसंपर्क, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, स्कूल शिक्षा, लॉ, जनजातीय जलसंशाधन, वाणिज्यिक कर, खाद्य एवं बाल विकास विभाग के समन्वय के साथ शहरी विकास, स्वास्थ्य विभाग, ट्रांसपोर्ट जैसे कई बड़े काम देखते आए हैं। अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे को मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे पहले आमजन से मिलने वाले पत्रों के रिकॉर्ड तैयार करना, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए संबंधित विभागों और जिलों से जानकारी हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

वालिम्बे को सरकार सेवानिवृत्ति के बाद भी दे सकती है काम करने का अवसर

मध्यप्रदेश के 3 आइएएस अफसर नवंबर में रिटायर होंगे। इनमें मुख्यमंत्री के सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे, रविंद्र कुमार चौधरी और केदार सिंह शामिल हैं। चौधरी नर्मदा वैली में और सिंह पीएचई में अपर सचिव है। इनमें वालिम्बे को सेवानिवृत्ति के बाद भी सरकार काम करने का अवसर दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, वे सीएम के ओएसडी बनाए जा सकते हैं।

सीएम के मुलाकात से जुड़े काम

चंद्रशेखर वालिम्बे अभी सीएम के मुलाकात से जुड़े काम देखते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में सीएमओ में कई अफसरों के काम बदले लेकिन वालिम्बे शुरू से वही जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे सीएमओ में सबसे भरोसेमंद अफसरों में माने जाते है इसलिए वे टीम में बने रह सकते हैं।

काफी कर्मठ हैं वालिम्बे

चंद्रशेखर वालिम्बे प्रमोटी आईएएस हैं। हालांकि उन्हें कलेक्टर के रूप में फील्ड पोस्टिंग नहीं दी गई। उनकी पत्नी भावना वालिम्बे कलेक्टर रही हैं। चंद्रशेखर वालिम्बे काफी कर्मठ अधिकारी हैं।

दिसंबर में भी दो होंगे रिटायर:

दिसंबर में आइएएस संजय कुमार मिश्रा व ललित कुमार दाहिमा रिटायर होंगे। अभी मिश्रा आयुष विभाग में अपर सचिव व दाहिमा राजस्व मंडल में सदस्य हैं।

Updated on:
10 Nov 2026, 7:17 AM IST
Published on: