भोपाल

IAS दंपती का वीडियो हुआ वायरल, लुंगी डांस पर ऐसे किया धमाल, देखें VIDEO

IAS दंपती का वीडियो हुआ वायरल, लुंगी डांस पर ऐसे किया धमाल, देखें VIDEO

3 min read
Jul 25, 2018
UPSC
IAS दंपती का वीडियो हुआ वायरल, लुंगी डांस पर ऐसे किया धमाल, देखें VIDEO

भोपाल। मध्यप्रदेश में पली-बढ़ी वर्ष 2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और सेकंड रैंक होल्डर पति अतहर की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस बार दोनों आइएएस दंपती का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वे लुंगी डांस पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। टीना ने खुद इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कक्षा 7वीं तक पली-बढ़ी टीना की पिता जसवंत डाबी भी एक आईटीएस के आफिसर थे और मध्यप्रदेश बीएसएनएल में एजीएम के पद पर कार्यरत थे। वे 1996 से 2006 तक यहां रहते थे।

इस वीडियो को अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर खुद टीना ने शेयर किया है।

Zumba Dance! #JaanuMeriJaan #CulturalNight #LBSNAA #IASLife

A post shared by tina dabi (@dabi_tina) on

लुंगी डांस पर जमकर थिरके आइएएस दंपती
टीना और उनके पति अतहर का एक VIDEO वायरल हो रहा है। दोनों फिल्म शान के गाने ‘जानू मेरी जान’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। टीना ने खुद इंस्टाग्राम पेज पर इसे शेयर किया है और लिखा है कि जुंबा डांस @ कल्चरल नाइट LBSNAA’।
इसके अलावा टीना ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वह अपने पति अतहर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही है। तस्वीरों में दोनों लुंगी पहने हुए 'लुंगी डांस' कर रहे हैं।

MUST READ

upsc 2015 के टॉपर्स का इश्क भी टॉप पर, देश में सबसे चर्चित है इनकी LOVE STORY

भोपाल में हुआ था टीना का जन्म
यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से खास रिश्ता है। टीना का जन्म भोपाल में ही हुआ था। टीना की परवरिश कई सालों तक यहीं हुई। टीना ने लंबे समय तक भोपाल में रहकर पढ़ाई की है। जब वह कक्षा 7वीं में पास हुई तो उसके बाद टीना के पिता का तबादला दिल्ली हो गया। इसके बाद वे दिल्ली शिफ्ट हो गए।


शाहपुरा में रहता था डाबी परिवार
जब जसवंत डाबी की पोस्टिंग भोपाल के बीएसएनएल दफ्तर में थी, तब वे अपने परिवार के साथ शाहपुरा के C-सेक्टर में रहते थे। पिछले साल तक जसवंत डाबी दिल्ली के नार्थ टेलीकाम प्रोजेक्ट में कार्यरत थे।

यूथ आइकॉन बन गई टीना
जब टीना का रिजल्ट 11 मई 2016 को आया तो यह खबर देशभर के अखबारों की सुर्खियां बन गई थीं। क्योंकि वह देश की सबसे कम उम्र में बनने वाली आइएएस थी। उस समय टीना की उम्र 22 साल थी। देखते ही देखते टीना को हजारों लोग फेसबुक और ट्वीटर पर फालो करने लगे। वह रातों रात युवाओं की आइकॉन बन गई।


पहली नजर में हो गया था प्यार
भले ही अतहर आमिर उल शफी खान का दूसरे नंबर के टॉपर रहे, लेकिन टीना डाबी का दिल जीतने वाले टॉपर बन गए। जम्मू- कश्मीर में पहलगाम की वादियों में दोनों की प्रेम कहानी अब शादी में बदल गई। आमिर पहली नजर में ही टीना को दिल दे चुके थे। टीना ने कहा था कि हम लोग सुबह कार्यक्रम में मिले और शाम को आमिर उनसे मिलने घर पहुंच गया। उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया था। उस मौके पर टीना ने कहा था कि आमिर बहुत ही अच्छे इंसान हैं। 2016 में टीना ने सोशल साइट पर आमिर के साथ शादी करने की बात कही थी।

शादी के लिए पहलगाम को चुना
-पहलगाम दुनियाभर में विख्यात पर्यटन स्थल है। यह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आता है।
-यहां बहने वाली लिद्दर नदी पर्यटन स्थल की खूबसूरती को चार चांद लगा देती है।
-कुछ सालों से कश्मीर के बिगड़े हालात ने कश्मीर की छवि खराब कर दी है। इस छवि को दूर करने के लिए दिल्ली की रहने वाली टीना और कश्मीर के रहने वाले आमिर ने पहलगाम को शादी के लिए चुना।
-7 अप्रैल को दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।
-शादी के बाद दोनों अनंतनाग स्थित आमिर के पैतृक गांव देवेपोरा मटन में चले गए। जहां शादी की पार्टी आयोजित की गई थी।

Published on:
25 Jul 2018 06:11 pm