भोपाल

15 IAS के ट्रांसफर: CAA का विरोध करने वाले कलेक्टर हटाए गए, उपचुनाव वाले जिलों में नई नियुक्ति

सरकार ने 7 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया है।
2 min read
Jun 07, 2020
15 IAS के ट्रांसफर: CAA का विरोध करने वाले कलेक्टर हटाए गए, उपचुनाव वाले जिलों में नई नियुक्ति
15 IAS के ट्रांसफर: CAA का विरोध करने वाले कलेक्टर हटाए गए, उपचुनाव वाले जिलों में नई नियुक्ति

भोपाल. शिवराज सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के स्थानांतरण करते हुए नवीन पद-स्थापना की है। सरकार ने कई जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला कर दिया है। उन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं जिन जिलों की सीटों में उपचुनाव होना है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर के कमिश्नर का भी तबादला किया गया है। कांग्रेस सरकार के समय सीएए-एनआरसी का विरोध करने वाले मंडला कलेक्टर जगदीश चंद्र जटिया का भी तबादला कर दिया गया है।

इन जिलों के कलेक्टर का हुआ तबादला
शिवराज सरकार ने देवास, धार, नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली और आगर-मालवा के साथ मंडला जिले के कलेक्टरों का तबादला किया है। ये सभी कांग्रेस की सरकार के समय कलेक्टर पदस्थ किए गए थे। इनके अलावा भोपाल नगर निगम आयुक्त बी. विजय दत्ता और इंदौर कमिश्नर आकाश त्रिपाठी का भी तबादला कर दिया गया है।

कौन हैं जगदीश चंद्र जाटिया
जगदीश चंद्र जटिया 1992 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा और 2009 बैच के भारत प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले ये साल 2007 से 2010 में जिला पंचायत मंडला के ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने सीएए और एनआरसी का विरोध करते हुए अपने सोशल मीडिया में टिप्पणी की थी। वहीं, उन्होंने छपाक फिल्म का भी समर्थन किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में लिखा था- आप कितनी भी घृणा करो, मैं तो देखूंगा छपाक। उन्होंने छपाक फिल्म का पोस्टर भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया था।

इन अधिकारियों के ट्रांसफर

उपचुनाव वाले जिलों में भी तबादला
सरकार ने उन जिलों में भी आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है जहां उपचुनाव होना है। देवास जिले की हाटपिपल्या और आगर-मालवा विधानसभा सीट पर चुनाव होना है सरकार ने वहां भी कलेक्टर का तबादला किया है। सरकार ने इलैया राजा टी, चंद्रमौली शुक्ला, वेद प्रकाश पर फिर भरोसा दिखाया है। इन्हें कुछ अंतराल के बाद दोबारा कलेक्टर पदस्थ किया गया है। इंदौर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी को मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी का एमडी बना दिया गया है।

Updated on:
07 Jun 2020 08:59 am
Published on:
07 Jun 2020 07:26 am