भोपाल

कांग्रेस सत्ता में आई तो भाजपा शासनकाल के घोटालों की होगी जांच

कांग्रेस सत्ता में आई तो भाजपा शासनकाल के घोटालों की होगी जांच...

2 min read
May 08, 2018
kamalnath
Kamalnath and Arun yadav latest news

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो भाजपा शासनकाल में हुए घोटालों की जांच कराई जाएगी। पीपुल्स जांच आयोग बनेगा। कांग्रेस चेहरों पर चुनाव लड़ेगी। कोई एक चेहरा नहीं होगा।

मजदूर, बेरोजगार, किसान इत्यादि चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगे। भोपाल में मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा, केन्द्र में जब वे मंत्री थे तो मध्यप्रदेश के लिए बहुत कुछ दिया। सबसे ज्यादा राशि प्रदेश की सड़कों के लिए दी गई। यह राशि शिवराज को नहीं दी थी, बल्कि विकास कार्यों के लिए दी थी। छिंदवाड़ा मॉडल पर चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि वहां विकास हुआ है।

शिवराज द्वारा लगातार की जा रही घोषाणाओं पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को 14 साल के काम-काज पर भरोसा नहीं है, इसलिए लोगों को ध्यान भटकाने के लिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं।

अब घोषणाओं का समय समाप्त हो गया है, हिसाब देने का समय है। शिवराज सरकार को अपने काम-काज का हिसाब देना होगा। कमलनाथ बोले, अब स्थिति यह है कि विज्ञापन पर विकास दिखता है, मैदान में भूख और भ्रष्टाचार है।


एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति वे समाजसेवा का माध्यम मानते हैं। राजनीति करते रहेंगे। कोई क्या कहता है इससे फर्क नहीं पड़ता। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 6 जून से चुनावी बिगुल फूंक दिया जाएगा और सितम्बर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों की उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी जाएगी।

यहां कमलनाथ ने कहा मेरा राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है। मेरा संबंध डंपर, व्यापम रेत के अवैध उत्खनन या शराब से नहीं है। मेरा पुराना राजनीतिक जीवन सेवा के जरिये समर्पित रहा है।

हिंदुस्तानी हूं: उन्होंने कहा कि मुझे वोट के साथ साथ जनता का प्यार भी मिला है। छिन्दवाङा मेरा मिशन रहा अब एमपी मेरा मिशन है। कमलनाथ से जब पुछा गया आपकी जाति क्या है तो उन्होंने जवाब दिया मैं हिंदुस्तानी हूं| राजनीति मेरे लिये समाजसेवा है|


कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अब घोषणाओं का समय ख़त्म, अब हिसाब का समय है, शिवराज खुद को मामा कहते हैं, किसान का बेटा कहते हैं। कैसे मामा जहां महिला अपराध में नंबर वन है? कैसे किसान पुत्र, जहां किसान आत्महत्या में नंबर वन है? भ्रष्टाचार में आगे, भ्रष्टाचार की व्यवस्था मप्र में बनाई गई।

Updated on:
08 May 2018 11:25 am
Published on:
08 May 2018 11:31 am