7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरिष्ठ नेता के देहांत पर एमपी में शोक, सीएम मोहन यादव ने दिया कांधा, उज्जैन में हुआ अंतिम संस्कार

CM Mohan Yadav : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विनोद कुमार का उज्जैन में अंतिम संस्कार, सीएम ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
2 min read
Google source verification
वरिष्ठ नेता की अर्थी को सीएम मोहन यादव ने दिया कांधा

वरिष्ठ नेता की अर्थी को सीएम मोहन यादव ने दिया कांधा- image X @DrMohanYadav51

CM Mohan Yadav : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार का 6 अक्टूबर को देहांत हो गया। उनके निधन से आरएसएस और बीजेपी में शोक पसर गया।स्वर्गीय विनोद कुमार का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए सीएम मोहन यादव भी उज्जैन पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय विनोद कुमार की अर्थी को कांधा भी दिया। इस मौके पर आरएसएस और बीजेपी के अनेक बड़े नेता उपस्थित थे।

मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रहे

स्वर्गीय विनोद कुमार आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक थे। पूर्व में वे मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रहे। स्वर्गीय विनोद कुमार अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी के निमंत्रित सदस्य थे। 6 अक्टूबर को उनके निधन पर आरएसएस और बीजेपी के सभी प्रमुख नेताओं ने दुख जताया था।

समाज के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया

सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान, राज्य के वरिष्ठ केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आदि ने स्वर्गीय विनोद कुमार के देहांत पर शोक व्यक्त किया था। राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया।

प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित

स्वर्गीय विनोद कुमार का उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ रामघाट में अंतिम संस्कार किया गया। सीएम मोहन यादव ने बुधवार को अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. विनोद कुमार जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वरिष्ठ प्रचारक के रूप में आपने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। आपकी सादगी, सहजता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण ने अनेकों स्वयंसेवकों को प्रेरणा दी। आप सदैव स्मरणीय रहेंगे।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व सभी शुभचिंतकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

कांग्रेस नेत्री स्वर्गीय माया त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि

उज्जैन में सीएम मोहन यादव, तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के निवास भी पहुंचे। यहां उनकी धर्मपत्नी एवं कांग्रेस नेत्री स्वर्गीय माया त्रिवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।