भोपाल

SC ST Atrocities Act: भारत बंद के दौरान ये रहा एमपी का हाल, आईजी ने बताया शांतिपूर्ण

SC ST Atrocities Act: भारत बंद के दौरान ये रहा एमपी का हाल, आईजी ने बताया शांतिपूर्ण
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 5:25 PM IST
sc st act protest
SC ST Atrocities Act: भारत बंद के दौरान ये रहा एमपी का हाल, आईजी ने बताया शांतिपूर्ण

भोपाल। एससीएसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी गाइड लाइन को लेकर, सरकार ने उसके विरुद्ध अध्यादेश जारी किया। जिसके बाद पूरे देश मे इस अध्यादेश के खिलाफ लोग सड़कों पर आए। पहले सांसदों और अन्य नेताओं का विरोध किया। इसके बाद गुरूवार को भारत बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

बंद सर्मथकों ने सड़कों पर उतरकर आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने नारेबाजी कर एससी एसटी एक्ट का विरोध किया। इस दौरान शहर की सभी दुकाने बंद थी। कुछ स्कूलों की भी छुट्टी घोषित कर दी गई। बसों के न चलने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। पेट्रोल पंप बंद होने से लोग परेशान नजर आए।

ऐसे बनें शहर के हालात
भारत बंद के चलते शहर में दुकानें, स्कूल, पेट्रोल पंप आदि बंद नजर आए। सवर्णों ने शांति पूर्ण ढ़ग से विरोध प्रदर्शन किया। कही भी किसी प्रकार की हंगामे की स्थिति नहीं बनी। लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में हालात नाजुक नजर आए।

आईजी मंकरद ने बुलाई पीसी...
भारत बंद के चलते आईजी मंकरद देउस्कर ने पीएचक्यू में पीसी बुलाई। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर बंद शांतिपूर्ण रहा है, कुछ जगह पर छोटी मोटी घटनाएं हुई हैं, और सभी जगह शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोपहर बाद कुछ दुकानें खुलना शुरू हो गई। जिससे स्थिति सामान्य नजर आ रही है।

इन जिलों में बंद के दौरान रहा अफरा-तफरी का माहौल
देउस्कर ने बताया कि भारत बंद के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। अशोकनगर में लोगों ने रेलवे ट्रेक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ ट्रेने भी प्रभावित हुई। विदिशा में विधायक के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा गुना, भिंड, रीवा, अलीराजपुर, सतना, सीधी ओर मुरैना में पुलिस को भीड़ को तितर वितर करने के लिए आंसू गैस के गोले ओर लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं शहडोल में भी भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हुई है, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

लॉ एंड आर्डर के हिसाब से आज का बंद शांतिपूर्ण रहा
आईजी मकरंद देउस्कर ने बताया कि लॉ एंड आर्डर के हिसाब से देखा जाए तो आज का बंद शांतिपूर्ण रहा। रीवा और सतना में टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। अलीराजपुर की स्थिति तनाव पूर्ण हैं, किंतु नियंत्रण में हैं। कुछ जगहों पर बंद को लेकर गिरफ्तारियां भी गयी हैं। इसके बावजूद हालात सामान्य है।

Published on: