
सागर के संजय ड्राइव रोड पर इन दिनों सागर महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोगों को आकर्षित करने के लिए नई-नई प्रकार की थीम तैयार की गई हैं। इसी में एक तरफ जहां दुबई कार्निवल थीम
पर सजावट की गई, तो दूसरी तरफ एलियन पार्क बनाया गया है।ऐलियन पार्क थीम मेले में घूमने के लिए 50 रूपय का किराया चुकाना पड़ता है। जितनी देर आप रूकना चाहे उतनी देर रूक सकते हैं। साथ ही फोटो और वीडियो बना सकते हैं।
मेले में करीब 50 से ज्यादा अलग-अलग तरह के् एलियंस हैं।चोरो तरफ लगे रंग बिरंगी रोशनी पार्क का सोभा में चार चांद लगा रही है। लोगों को एक बार इसे देखने के बाद बार-बार अंदर जाने का मन करता है। बिना
फोटो खीचने और सेल्फी लेने से लोग अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा समुद्र में या दूसरे ग्रहों पर देखे गए लावा या ज्वालामुखी की आकृति भी है।साथ ही पार्क में चंद्रयान, रॉकेट की भी सजीव झांकी सजाई गई है।मेले में मिसाइल आसमान में जाते हुए और धूआं छोड़ते हूए भी दिखाया जा रहा है। लोगों के लिए भूत बंगला भी बनाया गया है, जो की पार्क की ओर सोभा बढ़ा रहे है।
मेले में एलियन पार्क को हैदराबाद से बुलाया गया है।एलियन पार्क को पहले बड़े-बड़े शहरों में लगाया जाता था। पहली बार इसे सागर के मेले में लगाया गया है।जिसे देखने के लिए दुर दुर से लोग आ रहे हैं। सागर महोत्सव मेले में घूमने फिरने, झूला,और आइसक्रीम खरीदारी से लेकर तमाम प्रकार के स्टोल लगे हुए हैं।मेला 25 मार्च तक चलेगा।