28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया में होटल के कमरा नंबर 408 में ऐसा क्या हुआ कि भड़क उठी बीजेपी, जीतू पटवारी की कर दी शिकायत

Datia by election 2026 - भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत, दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने से रोक की मांग
2 min read
Google source verification
Datia by election 2026

Datia by election 2026- image jitu patwari x account

Datia By Election - दतिया विधानसभा में उपचुनाव में प्रचार अब चरम पर है। सभी प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में समर्थन मांगने में जुटे हुए हैं इसी गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जीतू पटवारी, जनसभाओं में कह रहे हैं कि BJP हर घर में 5 हजार रुपए बांटेगी। इसके लिए दतिया की एक होटल के कमरा नंबर 408 में करोड़ों रुपए आए हैं। पीसीसी चीफ के इस बयान पर बीजेपी भड़क गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पटवारी ने चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शासकीय संस्थाओं पर तथ्यहीन एवं निराधार आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास हुआ है।

बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी के ऐसे बयान मतदाताओं के बीच भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा कर सकते हैं तथा इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। पार्टी ने इसे आदर्श आचार संहिता की भावना के विपरीत बताते हुए निर्वाचन आयोग से मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार की शेष अवधि के लिए जीतू पटवारी के दतिया विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

क्या कहा जीतू पटवारी ने

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बीजेपी पर पैसा बांटने के लगातार आरोप लगा रहे हैं। एक जनसभा में उन्होंने कहा- 50 करोड़ रुपए आज ही दतिया में उतरे हैं। जिस होटल में बीजेपी का कार्यालय है, उसके 408 नंबर में 5 करोड़ रुपए अभी आए हैं। ये रकम कौन लाया और कहां ले गया, मुझे सब मालूम है। बीजेपी के पास अकूत संपत्ति है…।

केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि विकास की गति को फिर से तेज करने का अवसर

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि दतिया उपचुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि विकास की गति को फिर से तेज करने का अवसर है। उन्होंने दावा किया कि ढाई वर्ष पहले कांग्रेस की जीत के बाद क्षेत्र के विकास की गति प्रभावित हुई, जिसे अब दोबारा गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।