28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहां गायब हुईं कारोबारी महेंद्र गोयनकी की पत्नी, विधायक संजय पाठक की कंपनियों से 1000 करोड़ का किया था फ्राड

Mahendra Goenka accused of defrauding MLA Sanjay Pathak -गोयनका को रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में पेश करेंगे, विधायक से धोखाधड़ी की आरोपी है पत्नी, गोयनका के भाई का भी नहीं मिला सुराग
2 min read
Google source verification
Mahendra Goenka accused of defrauding MLA Sanjay Pathak to appear in court today

Mahendra Goenka accused of defrauding MLA Sanjay Pathak to appear in court today

Mahendra Goenka - एमपी के विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक की कंपनियों से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका की पत्नी अभी तक गायब है। उसका कोई अता पता नहीं है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस बीच रायपुर के खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका को कोलकाता पुलिस आज कोर्ट में दोबारा पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। उसकी रिमांड खत्म हो रही है। इधर पुलिस की जांच में महेंद्र गोयनका और अन्य आरोपियों के हवाला नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पता चला है कि उसने भोपाल में अनेक प्रॉपर्टी में करोड़ों का निवेश किया।

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक की कंपनियों से धोखाधड़ी कर कमाए करोड़ों रुपए महेंद्र गोयनका ने भोपाल में खपाए। उसने नीलबड़, रातीबड़ में करोड़ों रुपए की जमीनें खरीदीं। दिसंबर 2024 में भोपाल के रियल एस्टेट कारोबारी राजेश शर्मा के पास से बरामद दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ था।

जांच में पता चला कि महेंद्र गोयनका ने खरीदी गई जमीनों का भुगतान हवाला के जरिए किया

जांच में पता चला कि महेंद्र गोयनका ने खरीदी गई जमीनों का भुगतान हवाला के जरिए किया। इनमें करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी भी की। भोपाल तक रकम पहुंचाने की जिम्मेदारी उसके रायपुर ऑफिस के एक कर्मचारी की थी। हवाला से 8 करोड़ की बड़ी रकम भेजने तक की बात कही जा रही है।

महेंद्र गोयनका द्वारा भोपाल में चंदनपुरा में 110 करोड़ रुपए में 54 एकड़ जमीन खरीदने की बात सामने आई

जांच में महेंद्र गोयनका द्वारा भोपाल में चंदनपुरा में 110 करोड़ रुपए में 54 एकड़ जमीन खरीदने की बात सामने आई। महुआखेड़ा, सेमरी और फतेहपुर डोबरा में भी कई एकड़ जमीन खरीदी गईं।

आज महेंद्र गोयनका की जमानत याचिका पर सुनवाई

विधायक संजय पाठक के परिवार से 1000 करोड़ की धोखाधड़ी करनेवाला रायपुर का खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका अभी
कोलकाता पुलिस की गिरफ्त में है। उसकी रिमांड अवधि खत्म हो रही है जिसकी वजह से पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। महेंद्र गोयनका को 10 दिन की रिमांड पर कोलकाता पुलिस को सौंपा गया था। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। महेंद्र गोयनका ने जमानत याचिका भी लगाई है। उसपर भी आज सुनवाई की जाएगी।

पत्नी अभी तक गायब, नहीं लग रहा सुराग

इधर, महेंद्र गोयनका की पत्नी अभी तक गायब है, उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में वह भी आरोपी है। महेंद्र गोयनका का भाई भी गायब है। मामले में 6 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश जारी है।