भारतीय नौसेना युवाओं को सुनहरा मौका दे रही है।
भोपाल. अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी ( Sarkari Naukri ) करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना ( Indian Navy ) ने सेलर (AA, SSR) पदों के लिए 2700 वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को देश की सेवा के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों में एए के 500 और एसएसआर के 2200 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता
भारतीय नौसेना के इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान ( Science ) से 12वीं पास होना आवश्यक है। वहीं एमआर पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 फरवरी, 2000 से 31 जनवरी 2003 तक हुआ हो। वहीं, उम्मीदवार इस पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को देना होगा आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 205 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी ( SC/ST ) के उम्मीदवारों के लिए किसी तरह को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है। इस पदों के लिए सैलरी- 21,700 से 69,100 रुपये का पे-स्केल रखा गया है।
कब से शुरू होंगे आवेदन क्या है आवेदन की अंतिम तारीख
आवेदन 28 जून, 2019 से शुरू होगें। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2019 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदावर भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार ऐसे भर सकते हैं फॉर्म
फार्म भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद बेबसाइट की होमपेज पर करियर और जॉब्स ऑप्शन में जाएं। उसके बाद 'Become a Sailor' पर क्लिक करें। उसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और इन पदों के लिए आवेदन कर दें।