भोपाल

होली से पहले ‘स्पेशल ट्रेनों’ का हो गया ऐलान, चेक करें रूट और टाइमिंग

Holi Special Train: होली में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है.....

2 min read
Feb 08, 2026
होली पर यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा! बिलासपुर रेल मंडल से 14 फेरे, 56 ट्रेनें छत्तीसगढ़ होकर गुजरेंगी...(photo-patrika)

Holi Special Train: होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा सोगरिया(कोटा)-दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। कोटा में रह रहे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर इस के चलने से मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी बड़ा फायदा होगा। ये ट्रेन कुल दो-दो फेरे लगाएगी और पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर आदि स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

ये भी पढ़ें

Mahakal: 15 फरवरी को मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे पट, 16 को दिन में होगी ‘भस्म आरती’

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन 09821 सोगरिया(कोटा) से 28 फरवरीव 7 मार्च (शनिवार) को रात 11.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में अगली सुबह मैहर 9.40 बजे, सतना 11 बजे ठहराव लेगी। इसके बाद यह रात 11.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 09822 दानापुर से 2 मार्च व 9 मार्च (सोमवार) को 1.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सतना दोपहर 1.30 बजे, मैहर 1.55 बजे और रात 1.10 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी। 22 कोच की यह ट्रेन बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंऋशन, बऋसर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

भोपाल–रीवा के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01704 गुरुवार 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे भोपाल से चलकर रात 8:45 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01703 उसी दिन रात 10:20 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भी सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा में रहेगा।

ये ट्रेन भी चलेगी

रीवा–रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल (01-01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 02192 शनिवार 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02191 उसी दिन रात 10:15 बजे रानी कमलापति से चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

रीवा–रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (02-02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 02186, 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी और रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02185 रात 10:15 बजे रानी कमलापति से चलकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर रहेगा।

ये भी पढ़ें

Metro Project: मेट्रो की बनेगी 32 किमीं. की नई लाइन, 27 रैक मिलने तय !
Published on:
08 Feb 2026 04:06 pm
Also Read
View All