भोपाल

रेलवे ने कैंसिल की भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें, 21 फरवरी से 7 मार्च तक का शेड्यूल जारी

Trains Cancelled : भोपाल से गुजरने वाली आठ ट्रेनें अस्थायी रूप से भारतीय रेलवे द्वारा निरस्त की गई हैं। बता दें कि निरस्त की गई ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 4:19 PM IST
Trains Cancelled

Trains Cancelled : रेलवे यात्री के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। यात्रा करने के पहले यह खबर पढ़ना जरूरी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त कर दी गई है। बता दें कि निरस्त की गई ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है।

दरअसल, जम्मू तवी स्टेशन पर री-डेवलपमेंट और यार्ड कनेक्शन के नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरु किया गया है, जिसके चलते भारतीय रेलवे द्वारा कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। उत्तर रेलवे द्वारा कैंसिल की गई सभी ट्रेनों की सूची जारी की है, जो प्रभावित होंगी।

8 ट्रेनें निरस्त हुईं

वहीं, रेल्वे की ओर से यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से की अपील की गई है कि आगामी यात्रा की प्लानिंग करने से पहले कैंसिंग की गई ट्रेनों की सूची जरूर देख लें। 8 ट्रेनें 21 फरवरी से 7 मार्च तक निरस्त रहेंगी। जम्मू स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य बाधक बना है। इनमें महाराष्ट्र से रवाना होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

Updated on:
18 Jan 2025, 4:19 PM IST
Published on: