भोपाल

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, कप्तान सलीमा समेत 5 खिलाड़ियों का एमपी से खास कनेक्शन

Indian Womens Hockey Team : पत्रिका की एक्सप्लेनर रिपोर्ट में जानें भारतीय महिला हॉकी टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनित उन 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में, जिनका मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन है।

4 min read
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित (Photo Source- Input)

Indian Womens Hockey Team : हॉकी इंडिया ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की 22 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। खास बात ये है कि, हॉकी टीम की सभी 22 सदस्यों में से टीम की कप्तान सलीमा टेटे समेत पांच खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश की भोपाल और ग्वालियर हॉकी एकेडमी से खास कनेक्शन है। घोषित खिलाड़ियों में सबसे पहले सलीमा टेटे टीम कमान संभालेंगी, वो मिडफील्डर रहेंगी। इसके अलावा, इशिका चौधरी डिफेंडर रहेंगी, बिचू देवी खारीबाम गोलकीपर होंगी, सुनेलिता टोप्पो भी मिडफील्डर रहेंगी, जबकि, रुतुजा दादासो पिसल फॉरवर्ड पर कमान संभालेंगी। इन सभी महिला खिलाड़ियों का एमपी से गहरा नाता रहा है।

आपको बता दें कि, ये दौरा आगामी 'एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26' के लिए भारतीय टीम की तैयारियों का मुख्य हिस्सा होगा, जो 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में खेला जाना है। पर्थ हॉकी स्टेडियम में होने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26, 27, 29 और 30 मई को चार मुकाबले खेलेगी।

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम पांचवें दिन फिर बढ़े, जानें एमपी के शहरों में नई कीमतें

युवा जोश और अनुभव का शानदार मिश्रण

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित (Photo Source- Input)

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट सलीमा टेटे इस दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगी। चयनकर्ताओं ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ कई युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताया है। टीम में सविता पूनिया, सुशीला चानू, लालरेमसियामी और नवनीत कौर जैसी कद्दावर खिलाड़ियों के साथ सोनम, हिना बानो और लालथंतलुआंगी जैसे रोमांचक युवा नाम शामिल हैं।

डेब्यू का सुनहरा मौका

दौरे की खास बात ये है कि, शिल्पी डबास और लालथंतलुआंगी को पहली बार सीनियर टीम के डिफेंस में जगह मिली है। वहीं, मिडफील्ड में दीपिका सोरेंग, सोनम और फॉरवर्ड लाइन में हिना बानो जैसी अनकैप्ड खिलाड़ियों के पास सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू करने और खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मिला है।

देखें टीम का लाइन-अप

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित (Photo Source- Input)

गोलकीपिंग: पूर्व कप्तान सविता पूनिया और बिचू देवी खारीबाम के रूप में भारत के पास गोलपोस्ट के नीचे बेहद अनुभवी और भरोसेमंद विकल्प हैं।

डिफेंस: निक्की प्रधान, इशिका चौधरी और सुशीला चानू पुखरामबम के साथ युवा ज्योति और शिल्पी डबास रक्षापंक्ति को मजबूती देंगी।

मिडफील्ड: कप्तान सलीमा टेटे के साथ नेहा और लालरेमसियामी अनुभव का तडक़ा लगाएंगी, जबकि साक्षी राणा और सुनेलिता टोप्पो अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी।

फॉरवर्ड: शानदार फॉर्म में चल रही स्टार खिलाड़ी नवनीत कौर फॉरवर्ड लाइन को लीड करेंगी। उनका साथ देने के लिए बलजीत कौर, दीपिका, अन्नू, इशिका और रुतुजा दादासो पिसल मौजूद रहेंगी।

बेंगलुरु कैंप में बहाया पसीना, अर्जेंटीना की जीत से बढ़े हौसले

भारतीय टीम इस साल की शुरुआत में अर्जेंटीना के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रही है, जहां उन्होंने चार मैचों की सीरीज में दो मैच जीतकर मजबूत इरादे दिखाए थे। उसके बाद से ये पूरा ग्रुप बेंगलुरु के 'साई' केंद्र में राष्ट्रीय शिविर में कड़ी ट्रेनिंग कर रहा है, ताकि आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीजन के लिए अपने खेल की कमियों को सुधारा जा सके।

भारतीय महिला हॉकी टीम (22 सदस्यीय स्क्वाड)

विभाग-----खिलाड़ियों के नाम

-गोलकीपर----सविता पूनिया, बिचू देवी खारीबाम
-डिफेंडर-----निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास।
-मिडफील्डर-----सलीमा टेटे (कप्तान), लालरेमसियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम।
-फॉरवर्ड------नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नू, इशिका, हिना बानो, रुतुजा दादासो पिसल।

दबाव में युवाओं को निखारने का सही समय

इस सबंध में चीफ कोच शोर्ड मारिन का कहना है कि, हमने अनुभवी और युवाओं के बेहतरीन संतुलन वाली टीम चुनी है। खिलाडिय़ों के विकास के लिए जरूरी है कि, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव वाले मैच खेलें। ये दौरा नेशंस कप की तैयारी के लिए बेहद खास है। मैं अर्जेंटीना दौरे जैसी निरंतरता पर्थ में भी देखना चाहता हूं।

एमपी का दबदबा

​ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में मध्य प्रदेश और यहां की खेल अकादमियों (एमपी स्टेट हॉकी एकेडमी) का दबदबा साफ नजर आ रहा है। टीम की कप्तान समेंत कई प्रमुख खिलाड़ी मध्य प्रदेश से गहरा नाता रखती हैं। स्क्वाड में शामिल मध्य प्रदेश से जुड़ी खिलाड़ियों की विस्तृत जानकारी यहां जानें…।

1-सलीमा टेटे (कप्तान)- मिडफील्डर

-एमपी से कनेक्शन: सलीमा वैसे तो मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं, लेकिन उनके हुनर को तराशने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी (ग्वालियर) का सबसे बड़ा योगदान रहा है। वे इसी अकादमी की प्रॉडक्ट हैं।

​-उपलब्धि: वे 2020 टोक्यो ओलंपिक की ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रहने वाली टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स (कांस्य पदक) और एशियन गेम्स में देश को मेडल दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही। इस दौरे पर वे टीम की कमान संभाल रही हैं।

2-इशिका चौधरी- डिफेंडर

​-एमपी से कनेक्शन: इशिका चौधरी मध्य प्रदेश की ही मूल निवासी हैं। साथ ही, मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकादमी की एक बेहतरीन खोज हैं।

​-उपलब्धि: जूनियर स्तर पर भारतीय टीम की कप्तानी कर चुकीं इशिका अब सीनियर टीम के डिफेंस (रक्षापंक्ति) की रीढ़ बन चुकी हैं। वे अपनी सॉलिड डिफेंडिंग और पेनल्टी कॉर्नर को रोकने की कला के लिए जानी जाती हैं।

​3-बिचू देवी खारीबाम- गोलकीपर

-एमपी से कनेक्शन: मणिपुर में जन्मीं बिचू देवी ने अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण साल मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी में बिताए और यहीं से ट्रेनिंग लेकर भारतीय टीम के गोलपोस्ट तक का सफर तय किया।

​-उपलब्धि: पूर्व कप्तान सविता पूनिया के साथ वे टीम की सबसे भरोसेमंद गोलकीपर हैं। जूनियर वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की की है।

​4-सुनेलिता टोप्पो- मिडफील्डर

​-एमपी से कनेक्शन: ओड़िशा की रहने वाली सुनेलिता ने भी अपनी प्रोफेशनल हॉकी ट्रेनिंग का एक बड़ा और अहम हिस्सा मध्य प्रदेश की खेल अकादमी से पूरा किया है।

​-उपलब्धि: वे भारतीय मिडफील्ड की उभरती हुई स्टार हैं, जो अपनी रफ्तार और सटीक पासिंग से विपक्षी टीम के डिफेंस को भेदने में माहिर हैं।

​5-रुतुजा दादासो पिसल- फॉरवर्ड

-एमपी से कनेक्शन: महाराष्ट्र की रहने वाली रुतुजा ने भी मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के बैनर तले कई नेशनल टूर्नामेंट्स खेले हैं और यहीं की कोचिंग व्यवस्था से ट्रेनिंग पाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

-​उपलब्धि: वे फॉरवर्ड लाइन में अपनी चपलता और गोल करने के मौकों को भुनाने के लिए जानी जाती हैं।

​मुख्य बिंदु

​भोपाल और ग्वालियर स्थित मध्य प्रदेश की हॉकी अकादमियों को 'भारतीय महिला हॉकी की नर्सरी' कहा जाता है। इस 22 सदस्यीय टीम में शामिल सलीमा टेटे, इशिका चौधरी और बिचू देवी जैसे नाम इस बात का प्रमाण हैं कि मध्य प्रदेश का खेल बुनियादी ढांचा देश को लगातार वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी दे रहा है।

ये भी पढ़ें

महू में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, बॉम्ब स्क्वाड ने संभाला मोर्चा
Published on:
19 May 2026 10:16 am
Also Read
View All