भोपाल

Indore Satta Market: दिग्विजय सिंह को लेकर इंदौर सट्टा बाजार ने की बड़ी भविष्यवाणी

Satta Market Prediction: मध्यप्रदेश की हॉट सीटों में से एक राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव में किसे जीत मिलेगी इसे लेकर सट्टा बाजार में बड़ी हलचल है। फलोदी सट्टा बाजार के बाद अब इंदौर सट्टा बाजार ने भी दिग्विजय सिंह के आखिरी चुनाव को लेकर चौंका देने वाली भविष्यवाणी की है...

2 min read
May 26, 2024

Rajgah Lok Sabha Seat Election 2024 Result Prediction: राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi satta market) के बाद अब मध्यप्रदेश के इंदौर सट्टा बाजार (indore satta market) ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कांग्रेस की सीटों को लेकर भविष्यवाणी की है। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Seat) पर भाजपा 11 लाख वोटों से जीत दर्ज कर रही है। तो वहीं छिंदवाड़ा में कमलनाथ को राहत देने वाली खबर है और राजगढ़ को लेकर इंदौर सट्टा बाजार ने चौंका देने वाली भविष्यवाणी की है।

राजगढ़ सीट पर बड़ा दांव


मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने के कारण राजगढ़ सीट देश की हॉट सीटों में से एक बनी हुई है। दिग्विजय सिंह खुद ये बात कह चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव है ऐसे में उन्हें क्या आखिरी चुनाव में जीत मिलेगी ये सवाल सभी के जहन में है। ऐसे में सट्टा बाजार में भी राजगढ़ सीट पर जमकर दांव लग रहे हैं। इंदौर सट्टा बाजार के सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह अपने आखिरी चुनाव में पिछड़ते नजर आ रहे हैं कमजोर नजर आ रहे हैं। बता दें कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से है।
यह भी पढ़ें- Indore Satta Bazar: फलोदी के बाद इंदौर सट्टा बाजार ने मचाई खलबली, रिजल्ट से पहले भाजपा की सीटों की भविष्यवाणी

इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी


इंदौर सट्टा बाजार से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का पलड़ा भारी है और भाजपा देश में सरकार बना रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर रही है। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा 27-29 तो कांग्रेस 1-2 सीटें जीत सकती है। तो वहीं उत्तर प्रदेश (यूपी) में भाजपा 64-66 सीटें, गुजरात में 24-25 सीटें, राजस्थान में 24-25 सीटें, दिल्ली में 6-7 सीटें, पंजाब में 2 सीटें, तमिलनाडू में 3-4 सीटें जीत सकती है।
यह भी पढ़ें- Beer Drinking: बीयर पीने के बाद हेड कॉन्स्टेबल और आरक्षक की मौत, हर कोई है हैरान


फलोदी सट्टा बाजार ने की ये है भविष्यवाणी


बता दें कि राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट से पहले भविष्यवाणी की है जो कि पूरे देश में सुर्खियों में बनी हुई है। फलोदी सट्टा बाजार ने मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर भविष्यवाणी की है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Phalodi Satta Market: फलोदी सट्टा बाजार का ताजा दावा, एमपी में भाजपा-कांग्रेस को मिल रही इतनी सीटें..

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Updated on:
03 Jun 2024 08:14 pm
Published on:
26 May 2024 07:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर