भोपाल

एमपी को एक और सौगात, जल्द दौड़ेगी जयपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, पहुंचा रैक

Jaipur Indore Vande Bharat
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 4:57 PM IST
Jaipur Indore Vande Bharat Express rack reached Jaipur Vande Bharat Express
Jaipur Indore Vande Bharat Express rack reached Jaipur Vande Bharat Express

Jaipur Indore Vande Bharat Express rack reached Jaipur Vande Bharat Express रेलवे ने मध्यप्रदेश को एक और सौगात दी है। एमपी में जल्द ही एक और वंदेभारत एक्सप्रेस Vande Bharat Express दौड़ती दिखेगी। जयपुर इंदौर वंदेभारत एक्सप्रेस के जल्द शुरु होने की उम्मीद है। रेलवे ने इसका रैक भेज दिया है। नई चमचमाती वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग भी नया है।

रेल अधिकारियों के अनुसार प्रदेश को बहुत जल्द नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलनेवाला है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस का चमचमाता रैक जयपुर पहुंचा दिया गया है। देश के कुछ अन्य हिस्सों में चलनेवाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक भी भेजे गए हैं।

भगवा रंग में रंगी ट्रेन

नई वंदेभारत एक्सप्रेस पहले की अपेक्षा और ज्यादा सुविधाजनक होंगी। अभी चल रहीं वंदे भारत एक्सप्रेस की तुलना में नई वंदे भारत में यात्रियों का सफर ज्यादा आरामदायक और सुहाना भी होगा। नई वंदेभारत का लुक बेहद शानदार है। इसी के साथ यह ट्रेन भगवा रंग में रंग गई है। नई वंदे भारत के कोच भगवा और स्लेटी रंग के होंगे।

जल्द चलेगी जयपुर-इंदौर वंदे भारत
मध्यप्रदेश को मिलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर से इंदौर के बीच चलेगी। जयपुर से इंदौर का 625 किलोमीटर का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस महज 8 घंटे में पूरा करेगी। जयपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक जयपुर पहुंचा दिया गया है।

रेल अधिकारियों के अनुसार जयपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन ही चलेगी। एमपी को इसके अलावा एक और वंदे भारत मिलने वाली है। दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस जबलपुर से रायपुर तक चलेगी। जबलपुर रायपुर वंदेभारत एमपी को छत्तीसगढ़ से सीधे जोड़ेगी।

Updated on:
27 Jul 2024, 4:57 PM IST
Published on: