भोपाल

जनगणना: आपके काम की खबर, कल से ऑनलाइन पोर्टल पर खुद करें अपनी गणना

Janganana 2026-27: जनगणना के पहले चरण की तैयारियां पूरी, कल 16 अप्रैल गुरुवार से शुरू हो जाएगा जनगणना पोर्टल, स्व गणना के लिए यहां करें चेक...

2 min read
Apr 15, 2026
Janganana 2026-27(photo:censusindia gov. website)

Janganana 2026-27: जनगणना 2026-27 के तहत पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर घर पहुंचकर भवन-मकान नंबर अंकन, अनुमानित परिवार संख्या, मुखिया का नाम, निवास का स्वरूप समेत अन्य जनगणना संबंधी आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा। बता दें कि एमपी समेत भारत भर में स्व गणना के लिए 16 अप्रेल से पोर्टल खुल जाएगा। एसईडॉट सेंससडॉटजीओवीडॉटइन (se.census.gov.in) पर जाकर खुद की जानकारी दे सकते हैं। ये 30 अप्रेल तक खुला रहेगा।

ये भी पढ़ें

जनगणना कल से, जियो मैपिंग से सटीक पता, न कोई घर छूटेगा और न दर्ज होगा दोबारा

एक मई से आपके घर आएंगे प्रगणक

इसके बाद एक मई से प्रगणक तय शेड्यूल के अनुसार आपके घर पहुंचेंगे। एक माह में मकान सूचीकरण और आवास गणना होगी। ये (Janganana 2026)पूरी तरह डिजिटल होगी। पहला चरण शुरू होने से पहले प्रगणक व सुपरवाइजर्स को दस दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये सवाल पूछे जाएंगे

घर की बनावट (छत, दीवार, फर्श), मकान नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या और सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय, वाहन) से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे।

मकानों की जियो-टैगिंग की जाएगी, जिससे सही डिजिटल मैपिंग हो सके। मकान सूचीकरण और आवास गणना 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी, जिसमें प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।

जिले में ऐसे समझें गणना (Janganana 2026)

-25 चार्जों में बांटा गया शहरी क्षेत्र को जनगणना के लिए

-5042 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है चार्ज स्तर पर शहर में

-907 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है ग्रामीण क्षेत्र के चार्जों में

-200 मकानों की गणना करनी है एक प्रगणक को

-04 चार्ज बनाए गए हैं ग्रामीण क्षेत्र में बैरसिया नगर परिषद, बैरसिया ग्रामीण, हुजूर व कोलार

-6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है

-15 अप्रेल से 25 अप्रेल 2026 तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

-1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई के बीच जनगणना 2026-27 का पहला चरण पूरा होगा

-33 सवालों के साथ मकानों की जियो-टैगिंग और पहली बार ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

15 साल बाद जनगणना शुरू, सभी को देना होगा इन ’33 सवालों’ का जवाब
Updated on:
15 Apr 2026 09:05 am
Published on:
15 Apr 2026 09:04 am
Also Read
View All