भोपाल

वजन घटाने में बेहद कारगर है ये ‘जापानी मॉर्निंग डाइट’, शरीर को मिलते हैं कई फायदे

ये डाइट प्लॉन इतना फैमस हो रहा है कि, दुनियाभर में लोग इस डाइट के दीवाने हो रहे हैं। इसका एक कारण यह है कि इस जापानी मॉर्निंग डाइट को आसानी से फॉलो किया जा सकता है।  

2 min read
वजन घटाने में बेहद कारगर है ये 'जापानी मॉर्निंग डाइट', शरीर को मिलते हैं कई फायदे


भोपालः इन दिनों बढ़ता वजन कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। खानपान और दिनचर्या में आए बिगाड़ के कारण कई यंगस्टर्स भी इस समस्या का शिकार होते जा रहे हैं। बढ़ते वज़न से निजात पाने ( weight loss ) के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट और वर्कआउट करते हैं, लेकिन अकसर मामलों में नतीजे सिफर ही रहते हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि, एक ऐसा तरीका भी है, जिसे फॉलो करके आप बिना कोई महनत किये आसानी से अपना वज़न ( crashing Dieting ) घटा सकते हैं। तो आपको हैरानी होगी, लेकिन ये बिल्कुल सच है।


बेहद आसान है ये deit plan

इन दिनों एक खास डाइट प्लॉन लोगों में काफी तेज़ी से लोकप्रीय हो रहा है। इसे जापानी मॉर्निंग डाइट के नाम से जाना जा रहा है, जो जापान के डाइटीशियन हितोशी वातानेब द्वारा डिजाइन किया गया है। इस डाइट को फॉलो करते समय आपको सुबह उठने के बाद कुछ चीजों का पालन करना पड़ता है, जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है। ये डाइट प्लॉन ( diet for weight loss ) इतना फैमस हो रहा है कि, दुनियाभर में लोग इस डाइट के दीवाने हो रहे हैं। इसका एक कारण यह है कि इस जापानी मॉर्निंग डाइट को आसानी से फॉलो किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है इस डाइट प्लॉन में खास।


जापानी मॉर्निंग डाइट को ऐसे समझें

डाइट प्लॉन ( japani morning diet plan ) के तहत सुबह उठने के बाद नहार मूह (नाश्ते से पहले) आपको 1 केला खाना है। इसके बाद आपको एक ग्लास गुनगुना पानी पीना है। यहां आपको ये याद रखना है कि, यही आपका नाश्ता था। इसके बाद आपको अब सीधे दोपहर में ही भोजन करना है। केले में भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। इस खास तरह के स्टार्च में तेज़ी से वजन घटाने की खूबी पाई जाती है। जब आप केला खाते हैं, तो ये डाइजेस्ट होने के लिए छोटी आंत में जाने के बजाय सीधे बड़ी आंत में जाता है। बड़ी आंत में पहुंचने के बाद केले से स्टार्च अलग होने लगता है। यहां आंत में पहले से मौजूद बैक्टीरिया इसे फैटी एसिड में बदल देते हैं। ये फैटी एसिड आपके सेल्स में पहुंचकर आपको पोषण देता है, जिसके कारण किसी तरह की कमजोरी महसूस नहीं होती।


इस तरह करें केले का सेवन

इस बात का खास ध्यान रखें कि, इस डाइट को फॉलो करने के बाद आपको सुबह के नाश्ते में कुछ और नहीं खाना। अगर भूख ज्यादा लगी हो, तो पहला केला खाने के करीब 20 मिनट बाद एक और केला खा सकते हैं। इस डाइट को फॉलो करने में शुरुआत में आपको दिन में भूख लगेगी, लेकिन जल्दी ही आपको इसकी आदत हो जाएगी। केले में इतनी खूबियां होती हैं कि, उसे सुपरफूड भी कहा जाता है इसलिए एक केले से आपके शरीर को पर्याप्त पोषण ( Weakness ) मिल जाता है। इस डाइट का सबसे खास नियम ये भी है कि, इसमें आपको हमेशा भूख से कम खाना ही खाना होता है। आप जितना सामान्य दिनों में खाते हैं, उसका 80% खाना ही खाएं।


इन बातों का रखें खास ख्याल

-आपको रोजाना कम से कम 7 घंटे अच्छी नींद लेनी होगी।

Published on:
15 Jul 2019 04:03 pm
Also Read
View All