एक अक्टूबर से बनने वाले लाइसेंस कार्ड ( driving licenses new norms ) पर व्यक्ति को अपने परिजन में जैसे (बेटा, बेटी या पत्नी) के बारे में भी जानकारी देनी हाेगी। इस कदम से हादसे या अन्य कारणों से लाइसेंस धारक की मृत्यु होने पर पुलिस, प्रशासन अाैर दूसरी एजेंसी काे उसके अंगदान की मंजूरी की जानकारी ले सकेगा। अंगदान करने वाले व्यक्ति के परिजन से भी लाइसेंस पर अंकित जानकारी के आधार पर मृतक के अंगदान की सहमति ले सकेगा। आंख, गुर्दा, किडनी, लिवर जैसे अंगों के अनमोल होने को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग परिवार को सूचित करते हुए संबंधित अंगों को ले सकेगा।