भोपाल

शिवराज सिंह पर जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, मोहन यादव को अस्थिर करना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री

Jitu Patwari- मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 3:21 PM IST
Jitu Patwari accuses Shivraj Singh of destabilizing Mohan Yadav
Jitu Patwari accuses Shivraj Singh of destabilizing Mohan Yadav- image X

Jitu Patwari- मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रदेश के पूर्व सीएम पर वर्तमान सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान मध्यप्रदेश की राजनीति में खुद को जिंदा रखना चाहते हैं, वे मोहन यादवजी को अस्थिर करना चाहते हैं। जीतू पटवारी के इस आरोप पर अभी तक केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान या बीजेपी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि शिवराजजी केवल बयान देकर किसानों की सहानुभूति लेना चाहते हैं, ताकि मध्यप्रदेश की राजनीति में खुद को ज़िंदा रखकर मोहन यादव को अस्थिर कर सकें।

मीडिया से रूबरू हुए एमपी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा-

मूंग खरीदी शुरु की इसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद… गेहूं के दाम 2700 रुपए और धान के दाम 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने के लिए हम लड़ेंगे…अमानक बीज का घोटाला बड़ा है… एमपी में ही कम से कम 2 हजार करोड़ की कमीशनबाजी होती है… शिवराजजी जब मुख्यमंत्री थे तब भी होती थी, आज भी होती है… मेरा तथ्य और तर्क के साथ आरोप है कि अमानक बीजों के लिए बीजेपी की सरकार दोषी है…भाषण देना बयान देना… सिंपैथी लेना…मैं समझता हूं राजनैतिक रूप से शिवराजजी अपने आपको मध्यप्रदेश में जिंदा रखना चाहते हैं…मोहन यादवजी को अस्थिर करना चाहते हैं… उनके कार्यकर्ताओं, नेताओं को समझाना चाहते हैं कि मैं हूं… यहां वापस भी आ सकता हूं…

Updated on:
7 Jul 2025, 3:21 PM IST
Published on: