भोपाल

गुजरात में MP के 2 युवकों की मौत पर नाराज हुए जीतू पटवारी, CM से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Amreli Double Murder Case: मध्य प्रदेश के दो युवकों को रूपए के लेन-देन विवाद में गाड़ी समेत जिंदा जला दिया गया। जीतू पटवारी ने नागरिकों की सुरक्षा का सवाल उठाया है....
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 4:18 PM IST
जली हुई गाड़ी, (Photo Source - Patrika)
जली हुई गाड़ी, (Photo Source - Patrika)

Amreli Double Murder Case: बीती रात गुजरात के अमरेली जिले में एमपी के दो युवकों को मौत पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि गुजरात के अमरेली जिले में मप्र के दो युवकों रवि बघेल (16) और नितिन पचाया (21) को गाड़ी में जिंदा जला दिए जाने की हृदयविदारक घटना की जानकारी मिली! दोनों रोजगार की तलाश में गुजरात गए थे। मप्र के सीमावर्ती जिलों से हजारों आदिवासी भाई-बहन रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात जाते हैं!

ऐसे में वहां हमारे नागरिकों की सुरक्षा का सवाल बेहद महत्वपूर्ण है! विशेष रूप से तब जब प्रधानमंत्री गुजरात को "मॉडल" बताते हैं! मप्र के मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार से तत्काल बात कर इस दोहरे हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित करवाएं! साथ ही गुजरात में काम कर रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा की ठोस व्यवस्था हो!

वाहन में लगा दी थी आग

बता दें कि बीते दिन 60,000 रुपये के लेन-देन के विवाद के चलते गुजरात के अमरेली जिले में मध्यप्रदेश के दो युवकों को गाड़ी समेत जिंदा जला दिया गया। घटना के पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस को जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि घटना के पीछे 60 हजार रुपए का लेन-देन का विवाद है। हालांकि कई लोगों से पूछताछ के बाद ही असली वजह का खुलासा होगा। जानकारी मिली है कि विपेन सिंह ने विनोद को अपनी गाड़ी बेच दी थी।

इसके बाद उसने कमलेश से कहा था कि वह अपने पैसे विनोद से ले लें। आरोप है कि कमलेश ने विनोद की गैरमौजूदगी में गाड़ी ले ली थी। जब इस बात का पता चला तो वह नाराज हो गया। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में उसने अपने साथी राजू के साथ मिलकर गाड़ी में आग लगा दी और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया

कबूल कर ली बात

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में पता चला है कि मरने वाले दोनों मजदूर खेत में मजदूरी करते थे। पेसे देने में देरी होने के कारण शिकायतकर्ता आरोपियों की जानकारी के बिना वहीं से गाड़ी लेकर चला गया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के सामने विनोद ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। विनोद और राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Updated on:
3 Nov 2026, 4:18 PM IST
Published on: