
MP News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत चुनाव आयोग से संबंधित अन्य मांगों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर विपक्षी दलों का बड़ा पैदल मार्च हुआ। इस पैदल मार्च के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल शामिल हैं।
बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दिल्ली में लोगों से मुलाकात करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही, उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'न्याय के लिए, आज न्याय योद्धा के साथ!'
सुप्रीमकोर्ट के लिए पैदल मार्च करते हुए एक वीडियो जारी करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा कि, 'संविधान की रक्षा के लिए, वोट का अधिकार बचाने के लिए आज पूरा भारत मिलकर, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहा है!'
आपको बता दें कि, इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के सदस्य भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर प्रदेश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। इसपर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि, लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।'
आपको बता दें कि, कथित 'वोट चोरी' और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्क्षय मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी दल आज सोमवार 12 अक्टूबर को 'चलो दिल्ली-मार्च फॉर डेमोक्रेसी' के तहत सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च किया गया है।
जानकारों की मानें तो ये अबतक का सबसे बड़ा पैदल मार्च है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट द्वारा शाम 4 बजे राहुल गांधी को मिलने का समय दिया है। इस दौरान राहुल गांधी सीजेआई को सीधे ज्ञापन सौंपते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत अन्य मांगों पर संज्ञान लेने की अपील की गई है।