भोपाल

योगी की पुलिस से डरे एमपी के अधिकारी, जीतू पटवारी ने दी सबूत पेश करने की चुनौती

Jitu Patwari Targets MP Police : यूपी की ललितपुर पुलिस ने एमपी पुलिस के दावे को भ्रामक बताया, जीतू पटवारी ने सागर पुलिस को घेरा
2 min read
Sep 08, 2026
jitu patwari targets mp police over the sagar incident
जीतू पटवारी ने सागर कांड में एमपी पुलिस को घेरा (Photo Source- jitu patwari fb account)

Jitu Patwari : एमपी के सागर जिले के बंडा में मिलावटी शराब की सप्लाई संबंधी बयान पर योगी आदित्यनाथ की यूपी पुलिस ने आपत्ति जताई है। शराब कांड में मौतों के बाद सागर पुलिस ने ललितपुर से सप्लाई किए जाने का दावा किया था। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक कालो सिंह ने इसे भ्रामक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सागर पुलिस के पास यदि कोई तथ्य या साक्ष्य हैं तो हमें दिए जाएं। इससे वास्तविकता स्पष्ट हो जाएगी। ललितपुर पुलिस की आपत्ति के बाद एमपी के अधिकारी बैकफुट पर आ गए। अब कहा जा रहा है कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच में मामला साफ हो जाएगा। मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी पुलिस को घेरा। उन्होंने कहा कि सागर पुलिस मामले में भ्रम फैलाकर अक्षम्य अपराध कर रही है।

SP अनुराग सुजानिया ने मीडिया से स्पष्ट कहा था कि इसका कनेक्शन यूपी के ललितपुर से जुड़ा

सागर में मिलावटी शराब से हुई मौतों के बाद SP अनुराग सुजानिया ने मीडिया से स्पष्ट कहा था कि इसका कनेक्शन यूपी के ललितपुर से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में सीमावर्ती इलाकों में मिलावटी शराब, फर्जी रैपर और QR कोड के इस्तेमाल की बात भी सामने आई थीं।

जिला प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

सागर एसपी के इस दावे का ललितपुर पुलिस ने स्पष्ट खंडन कर दिया। इससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया। अब पुलिस का कहना है कि सागर जिला प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इससे साफ हो जाएगा कि मिलावटी शराब कहां से आई! मजिस्ट्रियल जांच के बिंदुओं में यह भी पता लगाया जाना है कि मिलावटी शराब कहां तैयार हुई और किसने-कहां इसे बेचा!

सागर पुलिस पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप

यूपी की पुलिस द्वारा ललितपुर के कनेक्शन के दावे को भ्रामक बताने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने सागर पुलिस पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। जीतू पटवारी ने कहा कि य​दि पुलिस के पास ललितपुर से अवैध शराब आने का कोई तथ्य साक्ष्य है, तो उसे साझा करे। उन्होंने सवाल किया कि सबूत नहीं है तो मौतों के बीच दूसरे राज्य का नाम लेकर भ्रम क्यों फैलाया गया?

जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

सागर पुलिस के पास सबूत है या सिर्फ कहानी? यदि सबूत है, तो सामने रखिए!

Updated on:
08 Sept 2026 04:40 pm
Published on:
08 Sept 2026 04:39 pm