भोपाल

“एमपी के 1.53 करोड़ लोग परेशान, कर रहे पलायन”- जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Jitu Patwari letter to President Droupadi Murmu- जनजातीय, योग के आयोजन में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कांग्रेस ने आदिवासियों की समस्याएं उठाई
2 min read
Jun 18, 2026
Jitu Patwari wrote a letter to President Droupadi Murmu
Jitu Patwari- Photo Source Patrika.com

Jitu Patwari- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्यप्रदेश के 5 दिवसीय दौरे पर आ रहीं हैं। वे 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। गुरुवार को वे इंदौर पहुंचेंगी और इसके बाद बैतूल में एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग का दर्शन करेंगी एवं आरती में शामिल होंगी। प्रदेश के दौरे को देखते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी Jitu Patwari ने उन्हें पत्र लिखा है। इसमें एमपी के करीब 1.53 करोड़ आदिवासी लोगों की समस्याओं से अवगत कराया है।

राज्य सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत की जबर्दस्त तैयारी की है। शासन ने संबंधित स्थानों पर अगवानी एवं विदाई के लिए मिनिस्टर-इन- वेटिंग नामित किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर आ चुकी हैं। यहां सीएम मोहन यादव ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आदिवासियों की समस्याओं से अवगत करा अधिकारों के लिए आवाज उठाई

इधर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को ध्यान में रखते हुए उन्हें पत्र लिखा है। पत्र में प्रदेश के आदिवासियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज उठाई। जीतू पटवारी ने कहा है कि महामहिम स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं, इसलिए हमें विश्वास है कि आपकी संवेदनशीलता और संवैधानिक प्रतिबद्धता इस महत्वपूर्ण विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में भूमिका निभाएगी। जीतू पटवारी ने पत्र में कहा कि आज आवश्यकता योजनाओं की घोषणा की नहीं, बल्कि संवैधानिक न्याय की भावना को धरातल पर उतारने की है।

करीब 21 प्रतिशत एसटी लेकिन उनकी हालत दयनीय

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में कहा कि एमपी में आदिवासियों की सबसे बड़ी आबादी निवास करती है। यहां करीब 21 प्रतिशत एसटी हैं लेकिन उनकी हालत दयनीय है। एक दर्जन से ज्यादा जिलों के आदिवासी पलायन के लिए मजबूर हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दौरा कार्यक्रम

18 जून का कार्यक्रम : गुरुवार को इंदौर पहुंचेंगी। इसके बाद बैतूल में एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग कार्यक्रम में शामिल होंगी। ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग दर्शन दर्शन एवं आरती में शामिल होंगी। इससे पहले 1988 में तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे।

19 जून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सिकल सेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

20-21 जून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। रादुविवि के दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगी।

21-22 जून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। ग्वालियर से दिल्ली प्रस्थान करेंगी।

Updated on:
18 Jun 2026 11:02 am
Published on:
18 Jun 2026 10:34 am