भोपाल

एमपी के 97 प्रतिशत किसानों को कर्ज से उबारने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा सुझाव

Jitu Patwari- विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा, किसानों को कर्जमुक्त बनाने राज्य सरकार से चर्चा करने की बात कही

2 min read
Jan 12, 2026
किसान को कर्ज से उबारने के लिए जीतू पटवारी का बयान

Jitu Patwari - एमपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों पर राज्य की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। यहां जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत हुई, बच्चे भी प्रभावित हुए, अस्पतालों में चूहे के काटने से बच्चों की मौत हुई, छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों ने दम तोड़ा लेकिन सरकार ने एक भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने राज्य के कुछ मंत्रियों का नाम लेते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों की खराब हालत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के 97 प्रतिशत किसान कर्ज में हैं। उन्होंने इसके समाधान की भी बात सुझाई।

भोपाल नगर निगम में बड़ी मात्रा में गौमांस मिलने के मामले पर जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि गाय को लेकर मॉब लिंचिंग की राजनीति करनेवाली बीजेपी गाय की हत्या भी करती है और उस पर शून्य प्रतिशत टैक्स भी लगाती है। प्रदेश सरकार ने जब गौमांस पर टैक्स लगाया था तब भी कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें

एमपी में लाड़ली बहनों को सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए, सीएम ने कहा- लगातार बढ़ाएंगे राशि

मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भ्रष्टाचार के आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और मंत्रियों, सभी को अपनी लूट का हिस्सा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किसान वर्ष 2026 के शुभारंभ अवसर पर ट्रैक्टर चलाने पर भी जीतू पटवारी ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चलाने वाला हर व्यक्ति किसान नहीं होता। जीतू पटवारी ने सीएम को फर्जी किसान पुत्र बताया। उन्होंने किसानों की हालत सुधारने, धरातल पर काम करने की जरूरत जताई।

किसानों की माली हालत सुधारने के लिए सरकार को मंथन करने को कहा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश के 97 प्रतिशत किसानों पर कर्ज है। उन्होंने किसानों को इससे उबारने के लिए सुझाव भी दिए। जीतू पटवारी ने किसानों की माली हालत सुधारने के लिए राज्य सरकार को मंथन करने को कहा। इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्री से लेकर किसान संगठनों और विपक्ष को भी साथ लेकर चर्चा करने तथा समाधान को मूर्त रूप देने की जरूरत जताई।

प्रेस कान्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने कहा- प्रदेश के 97 प्रतिशत कर्ज में हैं, सीएम मोहन यादव इसके लिए वैचारिक रूप से मंथन करते, कोई समाधान निकालते, देश के कृषि मंत्री भी यहीं के हैं…उनसे कोई चर्चा करते… किसानों की स्थिति पर व्हाइट पेपर जारी करते…इसपर क्या क्या निर्णय लेने हैं इसके लिए विपक्ष को साथ लेते…किसान संगठनों को साथ लेते और कोई मूर्त रूप देते…

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को सरकार ने बनाया मालामाल, खातों में डाले 6942 करोड़ रुपए

Updated on:
12 Jan 2026 07:53 pm
Published on:
12 Jan 2026 05:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर