
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ बल्लेबाज, अब्दुल जमील, श्रेष्ठ गेंदबाज समीर, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक फैसल मीर, मैन ऑफ द टूनामेंट सुशांत शर्मा रहे। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में ज्योतिरादित्य अकादमी ने सेंट माइकल को 27 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गौरव मैन ऑफ द मैच चुने गए। पुरस्कार वितरण प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि ने किया।
प्रारब्ध मिश्रा का हरफनमौला प्रदर्शन, मयंक अकादमी ने जीता खिताब
मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने एनसीसीसी को 84 रनों से हराकर नेटलिंक कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रविवार को जीत लिया है। मंडीदीप में खेले गए फाइनल में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने 50 ओवर में 180 रन बनाए। अरबाब ने 66, प्रारब्ध ने 39 और विष्णु कुशवाहा ने 20 रन जोड़े। एनसीसीसी की ओर से पवन ने 4 विकेट लिए। अमित वर्मा ने 2 और जैद ने 1 विकेट लिया। जवाब में एनसीसीसी 31.1 ओवर में मात्र 96 रनों पर डेर हो गई। आयुष सोनी ने 20 और रितिक ने 19 रन बनाए। हर्षित परसाई, अक्षत मीणा और प्रारब्ध ने 3-3 विकेट चटकाए।
इन्हें मिला पुरस्कार
मैन ऑफ द फाइनल-प्रारब्ध मिश्रा
प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट- अमित सिंह
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- विजेन्द्र पांडेय
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज-हर्षित परसाई।