भोपाल

पापा चलाते है ऑटो….बेटा भारतीय बास्केटबॉल टीम में हुआ सेलेक्ट

Junior Asian Championships: रोहन भोपाल से बास्केटबॉल में भारतीय टीम में चयनित होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। पहले कीर्ति गोस्वामी और प्रियांशी सिंह का भारतीय टीम में चयन हो चुका है।

less than 1 minute read
Sep 02, 2024
Junior Asian Championships

Junior Asian Championships: राजधानी भोपाल के ऑटो ड्राइवर का बेटा जॉर्डन में देश का परचम लहराएगा। जॉर्डन में 2 से 9 सितंबर तक होने वाली जूनियर एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में रोहन सेजवाल का चयन हुआ है। उन्हें भारतीय अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में शामिल किया गया है।

2020 में अमरीका के एनबीए जूनियर के लिए भी चयन हुआ था। भोपाल जिला बास्केटबॉल संघ सचिव और कोच यशवंत सिंह कुशवाहा ने बताया, तब कोविड के कारण अमरीका नहीं जा पाए थे। चेन्नई में ट्रेनिंग के दौरान ही उनका चयन हुआ।

पीएम आवास में रहता है परिवार

कोच यशवंत ने बताया, रोहन भोपाल से बास्केटबॉल में भारतीय टीम में चयनित होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। पहले कीर्ति गोस्वामी और प्रियांशी सिंह का भारतीय टीम में चयन हो चुका है। रोहन के पिता सुनील सेजवाल ऑटो ड्राइवर हैं। मैनिट के पास पीएम आवास में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।


रोहन को दी शुभाकामनाएं और बधाई

रोहन के चयन पर बीडीसीए अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, डीबीए अध्यक्ष प्रमोद अवस्थी, अंतर्राष्ट्रीय कोच मुख़्तयार सिंह, अरुण भोगीवाल, संजय श्रीवास्तव, माइकल एंथोनी, कीर्ति गोस्वामी, प्रिंसी सिंह राठौर, सोहम सिंह, जितेंद्र शुक्ला, डॉ सुशील सिंह, मोनीस सिद्दीकी, पलक मलिक, खेल अधिकारी अखिलेश सिंह, प्रेम चौहान, प्रवीण प्रजापति, अनिल अग्रवाल (लिली) पीएस सिंधु, राजीव सक्सेना, कीर्तिराज, दामोदर प्रसाद आर्य, अवतार सिंह ने शुभाकामनाएं और बधाई दी है।

Published on:
02 Sept 2024 08:34 am
Also Read
View All

अगली खबर