पुष्य नक्षत्र बृहस्पति के लिए अत्यंत शुभ...
भोपाल। देवताओं के गुरु बृहस्पति कल यानि मंगलवार 13 नवंबर को अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष में बृहस्पति का अपना अलग और खास महत्व है। इन्हें देवताओं के गुरु और मार्गदर्शक के साथ ही अंगिरस ऋषि का पौत्र माना जाता है।
वहीं इस दौरान ये वृश्चिक राशि में स्थित है और 17 नवंबर से इसी राशि में सूर्य प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में बृहस्पति का अस्त होने कई मायने में खास हो गया है।
मान्यता है कि बृहस्पति जब अस्त होते हैं तो बुद्धि पर पत्थर पड़ जाते हैं। ऐसे ही एक बार उन्होंने अपनी पत्नी जुहु का परित्याग किया और जब वो अपने अस्त होने से बाहर आये तो फिर अग्नि के समक्ष उन्हें पुन: स्वीकारा।
वहीं पंडित सुनील शर्मा के अनुसार पुष्य नक्षत्र बृहस्पति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। लेकिन बृहस्पति एक बार उसको छोड़ते हैं तो पुन: उस नक्षत्र पर पहुंचने में उन्हें एक वर्ष का समय लगता है।
कहा जाता है कि बुद्धि के अस्त होते ही व्यक्ति में कई तरह की बुराईयां उत्पन्न हो जाती हैं। और यदि इन व्यसनों या बुराईयों में व्यक्ति एक बार लिप्त हो जाता है, तो उससे इनसे उभरने में काफी लंबा समय लगता है।
ऐसे में बृहस्पति का इस समय अस्त होना सभी राशियों को काफी ज्यादा प्रभावित करने वाला होगा, एक ओर जहां कुछ राशियों को हल्की राहत मिल सकती है, वहीं अधिकांश राशियों को इसके चलते कठिनाईयों और परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।
जानिये आपकी राशि पर गुरु अस्त होने का असर jupiter transit affect on 12 zodiac sign...
1. मेष राशि - गुरु जब तक अस्त रहेंगे, तब तक इस राशि के जातकों में उदंडता, क्रोध की वृद्धि हो सकती है। साथ ही ये जातक स्त्री व पुत्र से प्राप्त होने वाले दुःख से सतर्क रहें। इसके अलावा इस राशि के जातकों को इस समय अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
2. वृषभ राशि - इस राशि के जातक गुरु अस्त तक की स्थिति में संतान की ओर से सचेत रहें। फिजूल खर्ची से बचें। शत्रुओं से सावधान रहें।
3. मिथुन राशि - इन जातकों को वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। व्यापार से हानि की सम्भावना है।
4. कर्क राशि - इस राशि के जातक वाणी पर नियंत्रण रखने के साथ ही पुत्र और स्त्री की ओर से सावधान रहें।
5. सिंह राशि - इस दौरान सिंह राशि के जातक अपने शत्रुओं से सतर्क रहें। संतान आदि को कष्ट हो सकता है। धन का संग्रह करें।
6. कन्या राशि - इस दौरान कन्या राशि के जातक मित्रों से सतर्क रहे। गरीबों की सहायता करें।
7. तुला राशि - इस दौरान तुला राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान करें साहसी बनें एवं बड़ों का आदर करें।
8. वृश्चिक राशि - इस दौरान वृश्चिक राशि के जातक झूठ बोलने से बचें। संतान आदि को चोट लग सकती है।
9. धनु राशि - धनु राशि के जातक इस दौरान हर निर्णय सोच - समझ कर लें और इस काल में कोई वाहन आदि न खरीदें।
10. मकर राशि- इस राशि के जातकों को इस काल में हर ओर से दुःख घेर सकता है। यह जातक ऐसे किसी भी कार्य में मन न लगाएं जो प्राप्त न होने की सम्भावना हो।
11. कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के जातकों को दांतो से सम्बंधित कोई परेशानी होने के अलावा जीवनसाथी की ओर से कष्ट मिल सकता है।
12. मीन राशि - इस राशि के जातक इस दौरान गरीबों की सहायता करें।
ये भी पढ़ें