
12 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन राशियो के जातक आज संभल कर रहें, नहीं तो...
भोपाल। ज्योतिष में चंद्र का एक महत्वपूर्ण स्थान है। जो मुख्यरूप से मन का कारक ग्रह माना गया है। चुंकि मन बहुत चंचल होता है, इसी कारण चंद्र का भी कुंडली में हल्का सा भी नीचव्रत या दुष्ट ग्रहों की दृष्टि में होना जातक के लिए भारी परेशानी उत्पन्न कर देता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार चंद्र जहां गुरु के साथ योग कर गजकेसरी योग का निर्माण करता है, वहीं ये शनि के साथ विष योग का भी निर्माण करता है। इसके कारक देवता महादेव शिव हैं, वहीं इसकी राशि कर्क है। जबकि इसका रत्न मोती है। नक्षत्रों में इसे सबसे प्रिय अपनी पहली पत्नी रोहणी है।
आज का राशिफल 12nov.2018 aaj ka Rashifal ...
1. मेष राशि: आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।
2. वृषभ राशि: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों।
निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। अपने परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएं और शिकायत करने का मौक़ा न दें। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। गकामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।
3. मिथुन राशि : प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। दिमाग से नकारात्मक विचार हटा दें। दान-पुण्य से आपको मानसिक संतोष मिलेगा। अपने दिमाग़ को ठण्डा रखें।
4. कर्क राशि: किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आज धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे।
5. सिंह राशि : अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। अपनी सेहत का ख़याल रखें।
6. कन्या राशि : अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूं ही न गवाएं तो आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।
मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। हर निवेश को लेकर सावधानी रखें। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर रहे हैं।
7. तुला राशि : कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। ज्यादा खरीददारी आपको पैसे की तंगी करा सकती है। आज उधारी न दें। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएं। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे।
8. वृश्चिक राशि : जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।
जो उधारी के लिए आएं, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। बच्चों पर नाराज न हों बल्कि उन्हें प्यार से समझााएं। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी।
9. धनु राशि : आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। अगर आप अपना नज़रिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएं जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा।
साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। एक लम्बा बुरा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे।
10. मकर राशि : बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी रखें। आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। आपका मूडी रवैया आपके भाई का मिज़ाज ख़राब कर सकता है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है।
11. कुंभ राशि : आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। आज आप अकेलापन महसूस करेंगे- और यह अकेलापन आपको समझदारी भरे फ़ैसले लेने से रोकेगा। मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे।
12. मीन राशि : अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आराम करें। निराशावादिता से दूर रहें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है।
आज का अंकज्योतिष/अंक शास्त्र: जानिये क्या कहता है आज आपका मूलांक ank jyotish/numerology of 12nov.2018
अंक 1 : अजनबी से सचेत रहें। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहने के साथ ही व्यवसाय में लाभ कम होगा। बढ़ते व्यय पर नियंत्रण रखें।
अंक 2 : संपत्ति में वृद्धि होने के साथ ही कोई पूरानी इच्छा आज पूरी होगी। व्यावसायिक स्थिति एवं लाभ से संतुष्ट रहेंगे।
अंक 3 : अचानक अर्थ प्राप्ति के साथ ही नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी पर घर में तनाव रह सकता है।
अंक 4 : कार्य विशेष की चिंता रहेगी। मानसिक तनाव होने के साथ ही व्यवसाय में लाभ भी होगा।
अंक 5 : बनते कार्यों में विलंब होने से क्रोध में वृद्धि होगी। व्यवसाय में जोखिम से बचें।
अंक 6 : नौकरी प्राप्ति संभव है। योजना में सफलता मिलने से वित्तीय स्थिति अनुकूल रहेगी।
अंक 7 : शत्रु परास्त होंगे। राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ने के
साथ ही व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।
अंक 8 : नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसाय में लाभ कम होगा। मन अशांत रहेगा।
अंक 9 : नौकरी में वरिष्ठों से सचेत रहें। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मान सम्मान की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। अर्थ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।
Updated on:
12 Nov 2018 10:46 am
Published on:
11 Nov 2018 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
