26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनना चाहते हैं अरबपति? तो आज ही से शुरू करें ये काम!

जीवन में सफलता व धन become millionaire just do this work daily हासिल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Nov 2018, 5:09 PM IST

become millionaire

बनना चाहते हैं अरबपति? तो आज ही से शुरू करें ये काम!

भोपाल। बदल रहे समय में पैसे का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पैसा दुनिया का दुसरा भगवान बन बैठा है। हर कोई इसे कमाने की तमाम कोशिशें भी करता है, पर क्या आपने भी देखा है कि कुछ लोग बहुत जल्दी अचानक से अमीर हो जाते हैं, जबकि कई लोग पूरी उम्र काम करने के बावजूद करोड़पति तक नहीं बन पाते।

इस संबंध में जब पंडित सुनील शर्मा से ज्योतिष या धर्म कार्यों से कैसे मां लक्ष्मी (धन की देवी) प्रसन्न होतीं हैं। इस संबंध में पूछा तो उनका कहना था कि किसी भी धर्म में पैसा कमाने को गलत नहीं बताया गया है।

आप भी पैसा कमाओं और खूब कमाओ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हां ये जरूर याद रखें कि वो इमानदारी का हो। यानि आपके पसीने की कमाई हो न कि गलत तरीके से कमाया गया धन।

पंडित शर्मा के अनुसार पैसा एक ऐसी चीज़ है जो हर मनुष्य की चाहत होती है, लेकिन चाहने केवल से धन नहीं मिलता। कई बार बहुत मेहनत के बावजूद लोग दो वक्त की रोटी तक नहीं कमा पाते या इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिलती, जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि वे जिस काम में भी हाथ डाले उन्हें मुनाफा ही होता है।

पं. शर्मा का कहना है कि जब हम सुबह सो कर उठते हैं, तो हम चाहते हैं कि हमारा पूरा दिन शुभ हो, लेकिन इसके लिए आपका शुद्ध आचरण और शुद्ध विचार होना भी जरूरी है। वहीं यदि आप गरीबी या कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो वास्तुशास्त्र में कई उपाय बताए गए है, उन्हें अपनाना आपको फायदेमंद हो सकता है।

उनके अनुसार ऐसे कई उपाय हैं जिनको करने से आप जीवन में सफलता व धन हासिल कर सकते हैं। उनके अनुसार एक मंत्र भी है, जिसे रोज सुबह बोलने से आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी।

ये मंत्र आपको बनाता है अमीर!...
पंडित शर्मा कहते हैं यदि आप भी चाहते हैं कि आपको कभी पैसे की कमी का मुंह न देखना पड़े तो रोज सुबह उठकर इस मंत्र को तीन बार अपने हाथों की हथेलियों को जोड़कर उन्हें देखते हुए बोलना चाहिए।

मंत्र :
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती !
करमूले तू गोविन्द: (ब्रह्मा:) प्रभाते कर दर्शनम !!


मन्त्र का अर्थ : ‘हाथ के अगले भाग में लक्ष्मी, मध्य भाग में सरस्वती और मूल भाग में गोविन्द बसते हैं’, मान्यता है कि सुबह उठकर अपनी दोनों हथेलियों को देखकर इस मंत्र का जाप करेंगे, तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।

गरीबी या कर्ज से छुटकारे के उपाय...
वास्तु में गरीबी या कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बहुत से उपाय बताए गये हैं, जैसे घर को साफ़ सुथरा रखना, सजाना संवारना। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार के आसपास हमेशा सफाई रखनी चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती रहे।

माना जाता है कि घर को वास्तु दोष से दूर रखने से जीवन में खुशियां आती हैं और घर में पैसे की कमी नहीं होती। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, ओम, त्रिशूल में से किसी एक का चिन्ह बनाएं, माना जाता है कि ऐसा करने से सौभाग्य व समृद्धि में वृद्धि होती है।

यहां न उतारे जूते चप्पल..
मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर कभी जूते चप्पल नहीं उतारने चाहिए, ऐसा करना अशुभ होता है। ऐसा करके हम घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकते हैं। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि घर की सफाई करते समय कभी-कभी पोंछे के पानी में नमक मिला लें तो शुभता का संचार होगा।