भोपाल

‘यादें आंखों के सामने तैर रही…’ नाना पाटेकर के निधन पर कैलाश विजयवर्गीय ने बताया इंदौर का किस्सा

Nana Patekar Death News: गुरुवार की सुबह-सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सभी को परेशान कर दिया। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
नाना पाटेकर और कैलाश विजयवर्गीय फोटो (Photo Source: X हैंडल)
नाना पाटेकर और कैलाश विजयवर्गीय फोटो (Photo Source: X हैंडल)

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार सुबह आई इस खबर ने फिल्म जगत और राजनीति दोनों को गहरे शोक में डुबो दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार सुबह गोवा स्थित आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

उनकी मौत की खबर आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया। बॉलीवुड कलाकारों से लेकर राजनीतिक नेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक अद्वितीय, बेबाक और संवेदनशील चेहरा बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा कि….

नाना आप बहुत याद आएंगे !!!

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, पद्मश्री और मेरे बेहद प्रिय मित्र श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं हो रहा कि अपनी दमदार अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले नाना अब हमारे बीच नहीं रहे।

आज उनसे जुड़ी कई यादें आंखों के सामने तैर रही हैं। इंदौर में जब वे घर आए थे, तब उनसे विभिन्न विषयों पर खूब बातें हुई थीं। नाना का बेबाक अंदाज, हरफनमौला व्यक्तित्व और दोस्तों के प्रति उनका अपनापन खास था।

अपने सहज, सशक्त और यादगार अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। देशभक्ति से ओतप्रोत उनके किरदारों ने लोगों के मन में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जगाया।

फिल्म जगत में उनके अतुलनीय योगदान के साथ ही किसानों की सहायता के लिए उनका समर्पण भी सदैव स्मरणीय रहेगा। नाना जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। भारतीय सिनेमा और उनके असंख्य प्रशंसकों के लिए भी यह अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों एवं करोड़ों प्रशंसकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

ॐ शांति

डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

जानकारी के लिए बता कि नाना पाटेकर के निधन पर मणिपाल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर, डॉ. शेखर सालकर ने कहा, 'हमारे पसंदीदा एक्टर नाना पाटेकर को हमारे हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया और आज सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके केयरटेकर सुबह करीब 4:18 या 4:20 बजे आए, हमारी एम्बुलेंस ली और पास ही स्थित उनके फ्लैट पर गए। जब ​​तक हमारी टीम वहां पहुंची, वे जमीन पर पड़े थे, बेहोश थे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। टीम ने CPR शुरू किया और हॉस्पिटल लेकर आए। हालांकि उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

Updated on:
08 Oct 2026 09:43 am
Published on:
08 Oct 2026 09:39 am