भोपाल

तीन दर्जन बड़े नेताओं के साथ बीजेपी में जाएंगे कमलनाथ! ऐसे रोक रही कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें हैं। कमलनाथ अपने सांसद पुत्र नकुलनाथ के साथ इस समय दिल्ली में ही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनके साथ कांग्रेस के करीब तीन दर्जन बड़े नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। इनमें कई विधायक, पूर्व मंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामिल हैं।

2 min read
Feb 18, 2024
कमलनाथ अपने सांसद पुत्र नकुलनाथ के साथ इस समय दिल्ली में ही हैं

भोपाल. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें हैं। कमलनाथ अपने सांसद पुत्र नकुलनाथ के साथ इस समय दिल्ली में ही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनके साथ कांग्रेस के करीब तीन दर्जन बड़े नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। इनमें कई विधायक, पूर्व मंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामिल हैं।

इस बीच प्रदेश में भाजपा के ऑपरेशन कमल के चलते कांग्रेस अलर्ट हो गई है। उसे भी डर है कि यदि कमलनाथ भाजपा में गए तो उनके साथ कुछ मौजूदा और पूर्व विधायक भी जा सकते हैं। समर्थक भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। ऐसे में उन्हें रोकने के प्रयास शुरू हो गए हैं। पार्टी का प्रदेश नेतृत्व इन नेताओं के संपर्क में है।

भाजपा से कांग्रेस में गए जोशी बोले 'जहां कमलनाथ जाएंगे, वहां वे भी— उधर, पूर्व मंत्री और खातेगांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक जोशी ने कहा है कि वे कमलनाथ के साथ हैं। जहां कमलनाथ जाएंगे वे साथ जाएंगे। जोशी नाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे।

भरोसा यह कि सब ठीक हो जाएगा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य वरिष्ठ नेता विधायकों से चर्चा कर रहे हैं। वन-टू-वन संपर्क में हैं। संगठन को भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा। वहीं सूत्रों का कहना है कि नाथ के साथ करीब 20 मौजूदा और पूर्व विधायक, 15 जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भाजपा में जा सकते हैं।

भाजपा प्रव€ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर लिखा... जय श्री राम।
नाथ के करीबी छिंदवाड़ा के सैयद जाफर ने लिखा- छिंदवाड़ा के विकास, राष्ट्र निर्माण के लिए उनका निर्णय होगा। दिग्विजय ने कहा, वे इंदिरा के संघर्ष में रहे। उनके छोडऩे की कल्पना कैसे करें। भाजपा के पास ईडी, आईटी, पैसा है, डरा दो.. खरीद लो। यहां जो हैं, टिकाऊ हैं। जो बिकाऊ थे, वो बिक गए। इधर भाजपा प्रव€ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर लिखा... जय श्री राम।

Published on:
18 Feb 2024 08:10 am
Also Read
View All