30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बिगाड़ा मौसम, 17 से 20 फरवरी तक जोरदार बरसात का अलर्ट

एमपी में मौसम पर वसंत का पूरा असर दिखाई दे रहा है। सुबह शाम और रात में ठंडक है जबकि दिन में हल्का सी गर्माहट महसूस होने लगी है। मौसम वैज्ञानिक भी कहने लगे हैं कि दिन की सर्दी अब विदाई की ओर है। इस बीच एक बार फिर मौसम बिगड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 17 Feb 2024, 7:42 AM IST

rain8.png

एक बार फिर मौसम बिगड़ रहा है।

ग्वालियर. एमपी में मौसम पर वसंत का पूरा असर दिखाई दे रहा है। सुबह शाम और रात में ठंडक है जबकि दिन में हल्का सी गर्माहट महसूस होने लगी है। मौसम वैज्ञानिक भी कहने लगे हैं कि दिन की सर्दी अब विदाई की ओर है। इस बीच एक बार फिर मौसम बिगड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू हो जाएगी, जिसकी वजह से बादल छाएंगे। 20 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बादल छाने से रात में भी सर्दी घटेगी और दिन में तेज धूप नहीं हो सकेगी।

उत्तरी हवा चलने से पारा कुछ गिर गया। न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण रात में सर्दी बरकरार रही, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद तेज धूप हो गई। इससे दिन में सर्दी कम रही और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री
सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.7 डिसे अधिक रहा। इससे धूप
की चुभन रही। दिन में सर्दी विदाई की ओर है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका एमपी के मौसम पर व्यापक असर होगा। ग्वालियर चंबल अंचल में 20 तारीख को बारिश होने की संभावना है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मौसम में बदलाव होगा। ट्रफ़ लाइन की वजह से मध्य-दक्षिण प्रदेश में नमी आने से रात में ठंडक बनी है।

IMD का पूर्वानुमान है कि उत्तरी कर्नाटक से दक्षिणी विदर्भ और मध्य छत्तीसगढ़ तक बनी ट्रफ़ लाइन के कारण प्रदेश के मध्य-दक्षिण इलाके में नमी आ रही है। वहीं 17 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके सबसे ज्यादा पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें— हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर 45 लाख वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर