भोपाल

तिरंगा दिखाकर किया कांवड़ यात्रा को रवाना

सर्वोदय सेवा समिति रातीबड़ की ओर से आयोजित कांवड़ यात्रा...
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 8:43 PM IST
tiranga
तिरंगा दिखाकर कांवड़ यात्रा को किया रवाना

भोपाल। जनमानस की सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश में सुख-शांति की कामना के साथ मप्र मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह मीना ने शुक्रवार को जीवनदायिनी मां नर्मदा के आंवली घाट तट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने सर्वोदय सेवा समिति रातीबड़ की ओर से आयोजित भव्य और विशाल कांवड़ यात्रा को तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर कांवड़ यात्रा के संयोजक एवं समिति अध्यक्ष छगन मारण, संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री एडवोकेट संतोष मीना, प्रदेश प्रचार मंत्री भैयालाल मारण, भोपाल जिला अध्यक्ष हरभजन सिंह मीना, युवा जिला अध्यक्ष मनफूल मीना, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, अरविंद मारण इमलिया, अशोक मारण,रंधीरसिंह मीना, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रदीप मारण, सुनील मीना, सुदेश मारण सहित सैकड़ों कांवड़िये कांवड़ में मां नर्मदा का जल लेकर भोपाल के लिए रवाना हुए।

संयोजक छगन मारण ने बताया कि 5 अगस्त को रातीबड़ में भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक और महाआरती के साथ कांवड़ यात्रा का समापन होगा।

इस मंत्री भी कंधे पर कावड़ लेकर पहुंचे नर्मदा तट...
वहीं दूसरी तरफ रायसेन में पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह भी शुक्रवार को सुबह नर्मदा तट पहुंचे। यहां बोरास से शुक्रवार को विशाल कावड़ यात्रा शुरू हुई। जिसमें लगभग आठ हजार कावडि़ए शामिल रहे। वहीं इस यात्रा के शुरू होने से ठीक पहले सुबह लगभग आठ बजे मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने भी यहां पूजन किया। इस दौरान खुद मंत्री भगवा कपड़े पहनकर कांधे पर कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए।

इसके साथ ही सुबह नर्मदा तट पर पूजन अर्चना के साथ कावड़ में जल लेकर बम बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई। दरअसल उनके विधानसभा क्षेत्र के तहसील बेगमगंज के लोग हर साल कावड़ यात्रा का आयोजन करते हैं। इस बार यह यात्रा बड़े रूप में आयोजित की गई है। जिसकी सारी व्यवस्थाएं पीडब्ल्यूडी मंत्री द्वारा की गई हैं।

दरअसल बेगमगंज क्षेत्र से सभी कावडिय़ा गुरुवार को ही उदयपुरा पहुंच गए थे। जिन्हें विभिन्न होटलों, धर्मशालाओं, स्कूलों आदि में ठहराया गया था।

शुक्रवार को सुबह लगभग आठ बजे पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान खुद मंत्री भगवा कपड़े पहनकर कांधे पर कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। कावड़ यात्रा का उदयपुरा सहित रास्ते में पडऩे वाले हर गांव में जोरदार स्वागत किया गया। यह कावड़ यात्रा छह अगस्त को सुबह बेगमगंज पहुंचेगी। जहां सिद्ध शिवालय मंदिर मरमटुआ धाम में भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक किया जाएगा।

Updated on:
3 Aug 2018, 8:43 PM IST
Published on: