4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक क्लिक में पाएं संपूर्ण विश्व की जानकारी, युवाओं और बेरोजगारों के लिए ये है खास…

वाइफाइ जोन के साथ ही पढऩे के लिए मिलेगी 60 हजार पुस्तकें...

2 min read
Google source verification
e-library

एक ही क्लिक पर मिलेगी संपूर्ण विश्व की जानकारी, युवाओं और बेरोजगारों के लिए ये है खास...

सीहोर@सुनील शर्मा की रिपोर्ट...

जिले के युवाओं व बेरोजगारों के लिए संपूर्ण विश्व की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएगी। जिला पुस्तकालय को इ-विद्या केन्द्र एवं प्रोजेक्ट रोशनी के रूप में इ—लाइब्रेरी का शुभारंभ कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े ने किया। इसमें करीब 60 हजार गणित, विज्ञान के अलावा अन्य विषयों से संबंधित ई-बुक उपलब्ध रहेंगी।

कार्यक्रम में एसडीएम वरुण अवस्थी, मोहिनी फाउंडेशन के निर्देशक डॉ विजय व्यास तथा आईडिया सेलुलर उपमहाप्रबंधक अतुल दुबे उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक स्कूल के आरके बांगरे ने दिया। मोहिनी फाउंडेशन एवं आईडिया सेलुलर लिमिटेड के संयुक्त प्रयास एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सौजन्य से इसका शुभारंभ हुआ।

प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए एसडीएम वरुण अवस्थी ने बताया कि इसमें 60 हजार से अधिक गणित, विज्ञान के अलावा अन्य विषयों से संबंधित ई-बुक उपलब्ध रहेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इ-विद्या केन्द्र का शुभारंभ एक क्लिक के माध्यम से किया तथा प्रोजेक्ट रोशनी के बेनर का विमोचन फीता काटकर किया गया। कलेक्टर ने अपने प्रयासों से छात्र-छात्राओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से दो कम्प्यूटर, पुस्तकालय में उपलब्ध कराए हैं, इन कंप्यूटरों पर छात्र एवं छात्राएं जिनके पास एंड्राइड मोबाइल की सुविधा उपलब्ध नहीं है वह विश्व के किसी भी विषय की जानकारी इन कंप्यूटर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

पुस्तकालय में होगा फ्री वाइफाइ जोन...
छात्र-छात्राओं के लिए जिला पुस्तकालय में फ्री वाइ-फाइ जोन उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से ई-विद्या केन्द्र की स्थापना की गई।

इसमें ओपन मीडिया लगाया गया है, जिसमें विद्यार्थी अपने स्मार्ट फोन लेपटाप एवं लैब के कम्प्यूटर पर वाईफाई से जोड़कर विकीपीडिया, क्रीज एकेडमी एनआरआईआई विडियों कम्प्यूटर में प्रयोगशाला ओपन मैप डिजीटल रूप में देख सकेंगे। साथ ही ई बुक गणित, विज्ञान एवं हिन्दी भाषा एवं सरकारी योजना की जानकारी रोजगार उन्मुख युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की संपूर्ण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण...
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को डिजिटल साक्षरता का एवं बस, रेलवे, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, आनलाइन बैंकिग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिजीटल इंडिया की मुख्य धारा मे शहरी एवं ग्रामीण महिलाएं अपना योगदान दे सकेगी। कार्यक्रम का अभार प्रदर्शन अलोक शर्मा एवं संचालन माधव सिंह यादव ने किया।