भोपाल

इस समय और इस दिशा में दीपक जलाने से आती है गरीबी, घेरती हैं बीमारियां, जानिए दीपक जलाने का सही तरीका

Diya Deepak Lighting Tips or Tricks : दीपक की लौ आपके घर की सारी निगेटिविटी दूर कर देती है। लेकिन इसके विपरीत यदि दीपक या दीया गलत तरीके से जलाया जाए, तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। घर में दरिद्रता आ सकती है, आपका घर बीमारियों का घर बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि दीपक जलाते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करें...
2 min read
Oct 03, 2023
keep_these_things_in_mind_when_lighing_diya_or_deepak_at_home_diya_jalane_ka_sahi_samay_aur_sahi_tarika.jpg

Diya Deepak Lighting Tips or Tricks : सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विधि-विधान से किया जाना ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं पूजा-पाठ आपको तभी फलता है जब आप उसे पूरी श्रद्धा से अंजाम देते हैं। पूजा-पाठ करने के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों में कुछ नियम दीपक या दीया जलाने के भी हैं। माना जाता है कि दीया जलाने से घर-परिवार में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। दीपक की लौ आपके घर की सारी निगेटिविटी दूर कर देती है। लेकिन इसके विपरीत यदि दीपक या दीया गलत तरीके से जलाया जाए, तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। घर में दरिद्रता आ सकती है, आपका घर बीमारियों का घर बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि दीपक जलाते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करें...

Diya Deepak Lighting Tips or Tricks

1. अगर आप तेल का दीपक जलाते हैं, तो इसमें कलावे की बाती लगाएं।

2. अगर घी का दीपक जला रहे हैं, तो रुई की बाती से जलाएं।

3. अगर तेल का दीपक जलाकर पूजा कर रहे हैं, तो इसे हमेशा भगवान की मूर्ति के बाईं ओर रखें।

4. यदि घी का दीपक जला रहे हैं, तो इसे हमेशा भगवान की मूर्ति के दायीं ओर रखें।

5. कभी भी दीपक जलाने की आदत है तो उसे छोड़ें। क्योंकि दीपक जलाने का सही वक्त सुबह 5 से 10 है, तो शाम का समय 5 से 10 बजे तक ही रहता है। इसलिए सही वक्त पर ही दीपक जलाएं।

6. कभी भी खंडित दीपक का इस्तेमाल पूजा-पाठ में नहीं करना चाहिए।

7. दीपक को कभी भी पश्चिम दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति के साथ ही सेहत पर भी असर पड़ता है।

Updated on:
03 Oct 2023 06:22 pm
Published on:
03 Oct 2023 06:20 pm