23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Loss : न छोड़ना पड़ेगा मीठा, ना ही करनी पड़ेगी डाइटिंग इस सेफ तरीके से तेजी से कम होगा वजन

Weight Loss : स्ट्रेस के बीच मोटापा या ओबेसिटी के मामले भी बढ़े हैं। हर कोई चाहता है कि उसका वजन हमेशा कंट्रोल में रहे और वह सुंदर दिखे। लेकिन ऐसा हो पाना अब मुश्किल हो चला है। आपकी इस मुश्किल को कम करने हम आपको बता रहे हैं कैसे सेफ तरीके से आप अपना वजन कम कर सकते हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Oct 2023, 5:07 PM IST

weight_loss_tips_by_actress_twarita_nagar_in_hindi_1.jpg

Weight Loss : वर्तमान लाइफ स्टाइल में स्ट्रेस आम हो चला है। इस स्ट्रेस के बीच मोटापा या ओबेसिटी के मामले भी बढ़े हैं। हर कोई चाहता है कि उसका वजन हमेशा कंट्रोल में रहे और वह सुंदर दिखे। लेकिन ऐसा हो पाना अब मुश्किल हो चला है। आपकी इस मुश्किल को कम करने हम आपको बता रहे हैं वर्तमान लाइफ स्टाइल में स्ट्रेस आम हो चला है। इस स्ट्रेस के बीच मोटापा या ओबेसिटी के मामले भी बढ़े हैं। हर कोई चाहता है कि उसका वजन हमेशा कंट्रोल में रहे और वह सुंदर दिखे। लेकिन ऐसा हो पाना अब मुश्किल हो चला है। आपकी इस मुश्किल को कम करने हम आपको बता रहे हैं यूट्यूब पर कई सीरिज और वीडियो से फिल्मों का सफर तय करने वाली त्वरिता नागर के बताए ऐसे आसान टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप भी सेफ तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं। कमाल की बात ये कि बिना डाइटिंग और बिना मीठा छोड़े भी आप वजन कम कर सकते हैं...

आपको बता दें कि त्वरिता नागर को यूट्यूब या फिल्म एक्ट्रेस के रूप में ही नहीं बल्कि स्टाइलिंग और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। पिछले दिनों त्वरिता नागर का करीब 12 किलो तक वेट बढ़ गया था। लेकिन बिना डाइटिंग और मनपसंद मिठाईयां छोड़े न केवल त्वरिता ने अपना वेट लूज किया, बल्कि खुद को पहले से भी फिट बना लिया। तो अगर आप भी डाइटिंग नहीं करना चाहतीं और मीठे को लेकर क्रेजी हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढऩी चाहिए।

जानें क्यों बढ़ जाता है वजन

त्वरिता नागर का कहना है कि वे टीन एज के बाद हमेशा से ही नॉर्मल वजन वाली थी। कभी भी वेट गेन नहीं किया। लेकिन कोविड के समय में उनका वेट 10 किलोग्राम तक बढ़ गया था। उनको थायरॉइड भी हो गया था। इसका कारण था कि उन्हें मीठा बेहद पसंद था और कोविड के दौरान त्वरिता ने काफी मीठी चीजें खाईं। जिससे धीरे-धीरे उनका वजन 58 से बढ़कर 68 किलो हो गया था। इसके लिए उनके फैंस ने उन्हें ट्रॉल भी किया। बहुत सारे नेगेटिव कमेंट भी उन्हें मिले। इसके साथ ही उनके पिता की डेथ होने के कारण त्वरिता की मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ा और उन्होंने पहले से और ज्यादा वेट गेन कर लिया। ट्रॉल होने के बाद त्वरिता ने उन नेगेटिव कमेंट्स को गंभीरता से लिया, लेकिन मीठा खाना तब भी नहीं छोड़ा और न ही डाइट प्लान फॉलो किया। लेकिन त्वरिता का मानना है कि यह बात सबको पता होती है कि उसकी सेहत के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा, बस वही बातें त्वरिता भी फॉलो करती हैं और खाती हैं।

बना लें त्वरिता जैसा ये रूटीन

त्वरिता का रूटीन फॉलो करके आप भी सेफ तरीके से अपना वजन कम कर सकती हैं।

* यहां जानें त्वरिता का रूटीन

- सुबह उठकर गर्म पानी पीती हैं।

- उसके बाद एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाती हैं।

- थोड़ी देर बाद 1 कप कॉफी पीती हैं।

- उसके बाद जब भूख लगती है तो एग या टोफू सैंडविच खाती हैं।
- वर्कआउट करती हैं, तो सैंडविच की जगह प्रोटीन शेक पीती हैं।

- उसके बाद दूसरी बार लंच के टाइम ही खाने के लिए मुंह खोलती हैं।

- उन्हें दाल-खिचड़ी खाना काफी पसंद है और रोज रात वही खाना पसंद करती हैं।

- पर्सनल ट्रेनर के अंडर में एक्सरसाइज करती हैं।

- योग, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, हाई इंटेसिंटी वर्कआउट रूटीन फॉलो करती हैं।

- कभी भी डांस क्लास मिस नहीं करतीं। हर रोज 1 घंटे डांस के साथ ही सप्ताह में 3 दिन रनिंग करती हैं।

ये भी पढ़ें : Assembly Election : 'आप' की दूसरी लिस्ट में चाहत पांडे का नाम, इन विवादों से चर्चा में रही है ये टीवी एक्ट्रेस

ये भी पढ़ें :Navratri 2023: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तरह सोने से सजा है माता रानी का यह मंदिर, गर्भगृह से शिखर तक सोना ही सोना