
भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर हाहकार मचा हुआ है। इन सबके बीच सरकार की ओर से कई सावधानियों को बरतने के लिए बोला गया है लेकिन घर में रहकर भी कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। घर आप फ्लैट में या घर पर रखते है तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप किन-किन चीजों पर हाथ लगा रहे है।
फ्लैट सिस्टम में हर किसी को लिफ्ट या सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ता है। वहीं अगर आप लिफ्ट का यूज करते हैं तो सोच सकते हैं कि इसके बटन को न जाने कितने लोगों ने छुआ होगा। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है......
- जब भी आप लिफ्ट का इस्तेमाल करें तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बटन का सीधे अपने हाथों से न छुएं। आप लिफ्ट के बटन को की-रिंग, ईयर बड, टिश्यू पेपर, गल्व्स पहने हाथों से या फिर किसी पिन की मदद से टच करें। इसे बाद तुरंत अपने हाथों को धोएं व सेनेटाइजर की मदद से सेनेटाइज करें।
- जब आप सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे हो तो इस बात का ध्यान रखें कि रेलिंग से चिपक कर बिल्कुल न चलें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको नहीं पता है कि सीढ़ियों की रेलिंग को न जानें किन-किन लोगों ने टच किया हो। सीढ़ियों से आने के बाद तुरंत अपने हाथों को धोएं।
- कोशिश करें कि लिफ्ट और सीढ़ियों पर समय-समय पर सेनेटाइजर का छिड़काव करते रहें। ऐसा करने से कोरोना संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
Fact Check : शहर के स्किन डॉक्टर आशुतोष बताते है कि लिफ्ट के इस्तेमाल से स्वस्थ व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित हो सकता है यदि उसे किसी कोरोमा पॉजिटिव व्यक्ति ने छुआ है तो। इसलिए पूरी तरीके से सावधान रहने की जरूरत है।