भोपाल

एमपी के इस शहर ने केरल के पार्षदों को लुभाया, गवर्नर से की तारीफ

Kerala councilors- केरल के पार्षदों ने गवर्नर से भोपाल की स्वच्छता की तारीफ की

2 min read
Feb 15, 2026
Kerala councilors praised Bhopal's cleanliness to the Governor

Kerala councilors- मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर, देशभर में सफाई में अव्वल है पर राजधानी भोपाल भी ज्यादा पीछे नहीं है। यहां की सुंदरता की भी हर कोई तारीफ करता है। राजधानी की स्वच्छता की सराहना करनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केरलवासी भी भोपाल के मुरीद हो गए हैं। वहां के पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रविवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस मौके पर केरल के पार्षदों ने राजधानी के स्वच्छता प्रबंधन कार्यों की जमकर सराहना की।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से केरल के विभिन्न स्थानीय निकायों के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात लोकभवन में हुई जहां राज्यपाल पटेल ने केरल से आए सभी पार्षदों और अन्य प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त कर आत्मीय स्वागत किया। उनके क्षेत्र के राजनैतिक और प्रशासनिक नवाचारों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आए केरल के जनप्रतिनिधियों से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि वे प्रदेश सरकार के अनुकरणीय नवाचारों और भ्रमण के अनुभवों को अपने क्षेत्रों में जनकल्याणकारी और विकासात्मक कार्यों में लागू करें। उन्होंने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ-सबका विकास” के मंत्र के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करने की अपील की।

गवर्नर मंगुभाई पटेल ने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी से स्थानीय शासन को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमेशा गरीब, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा के संकल्प का पालन करें।

भोपाल की स्वच्छता की प्रशंसा की

केरल के जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश भ्रमण के अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने भोपाल की स्वच्छता की प्रशंसा की। केरल के पार्षदों ने देश की स्वच्छतम राजधानी के रूप में भोपाल के सफ़ाई प्रबन्धन की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से प्रदेश के जल प्रबन्धन, स्मार्ट सिटी परियोजना, कचरा निस्तारण, सौर ऊर्जा आदि की भी चर्चा की। शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारियों के साथ ही प्रदेश में निवासरत मलयाली समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

जबलपुर में मां-बेटे ने मिलकर किया गुनाह, ट्राली बैग खोला तो हैरान रह गई पुलिस

Updated on:
15 Feb 2026 06:45 pm
Published on:
15 Feb 2026 06:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर