Kolkata doctor rape case: एम्स में इंतजाम किए गए। यहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है। सिक्योरिटी के लिए गार्ड की संख्या भी अधिक हो गई।
Kolkata doctor rape case: एम्स में बीते आठ दिनों से चल रही जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जूडा ने काम पर वापस लौटने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि कोर्ट के निर्देश का सम्मान करते हुए हड़ताल खत्म की है। लेकिन मामले में इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इधर प्रबंधन ने एम्स में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में डॉक्टर्स ने देश व्यापी आंदोलन किया। एम्स भोपाल में जूडा आठ दिन की हड़ताल पर रहा। एम्स भोपाल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉ. दिव्यभूषण ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हड़ताल वापस ली जा रही है।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एम्स में इंतजाम किए गए। यहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है। सिक्योरिटी के लिए गार्ड की संख्या भी अधिक हो गई। इसके अलावा मेल और फीमेल डॉक्टर्स के अलग चैंबर की भी बात कही गई है।
हमीदिया अस्पताल में गुरुवार को सामान्य स्थिति रही। आम दिनों की तरह ओपीडी लगी। इससे पहले दो दिन जूडा ने समान्तर ओपीडी लगाई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हमीदिया अस्पताल परिसर में शाम को व्यवस्था सख्त रही। हर गेट तैनात गार्ड ने आईडी देखकर ही लोगों को प्रवेश दिया।