भोपाल

Ladli Behna Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट, बजट सत्र में राज्यपाल बोले- नहीं होगी बंद…

Ladli Behana Yojana MP Budget 2025: मध्य प्रदेश बजट सत्र 2025 सोमवार से शुरू हो गया, पहले ही दिन राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अभिभाषण के दौरान प्रदेशवासियों को ये भरोसा दिलाया कि प्रदेश की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी, ऐसे में इस खबर ने लाड़ली बहना योजना बंद करने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिससे प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत मिली है
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 9:05 AM IST
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behana Yojana MP Budget 2025: सरकार किसी भी योजना को बंद नहीं करेगी। सभी योजनाएं चलती रहेंगी। बजट सत्र (Madhya Pradesh Budget 2025) के पहले दिन सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल(Governer Mangubhai Patel) ने अभिभाषण के दौरान सदन में यह भरोसा दिया। इससे साफ हो गया कि एमपी की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना (Ladli Behana Yojana) फिलहाल बंद नहीं होने वाली। योजना की पात्र महिलाओं के लिए ये बड़ी ही राहत भरी खबर है। 22 मिनट में सरकार के जनकल्याण से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। छोटे सत्र के विरोध में कांग्रेस विधायक काला नकाब पहनकर विस पहुंचे। गांधी प्रतिमा पर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि सदन की अवधि बढ़ाएं, छोटा सत्र होने से जनता की आवाज नहीं उठा पाएंगे। इसके बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया कि सदन में अधिक से अधिक चर्चा हो।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया कि सदन में लंच ब्रेक नहीं होगा। लगातार सदन की बैठक हो। इससे चर्चा के लिए और समय मिल जाएगा। देर शाम तक सदन की बैठकें हों, इस पर भी सहमति बन गई। इससे बजट सत्र में वर्षों की परंपरा टूटने जा रही है। अभी तक की परंपरा रही है कि बजट पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाती है। इस बार 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट के बाद दोपहर 3 बजे से फिर सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे। बजट सत्र की बैठकें देर शाम तक चलेंगी। इस दौरान भोजन अवकाश भी नहीं होगा।

जन भावनाओं के अनुरूप होगा बजट : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार की नीति व नियत का रोडमैप बताया। कहा, भारत को समर्थ, सक्षम बनाते हुए सबका साथ-सबका विकास और सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय के भाव को चरितार्थ करना पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है। बजट जन भावनाओं के अनुरूप होगा।

अनुपूरक बजट आज

सरकार मंगलवार को दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। 11 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा को 11 एवं 13 मार्च का समय निर्धारित है।

क्रिकेट टीम को बधाई

चैम्पियन ट्रॉफी जीतने पर क्रिकेट टीम को बधाई दी। अभिभाषण के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, जीत पर सभी को बधाई देनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समर्थन किया। सीएम ने कहा कि 12 साल बाद मिली सफलता अद्भुत है। अंत में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर ने भारतीय टीम को मप्र विधानसभा की ओर से बधाई दी।

Updated on:
11 Mar 2025, 9:05 AM IST
Published on: