Ladli Behna Yojana 22th installment : साल 2024 में महाशिवरात्रि के कारण 10 मार्च की जगह 1 मार्च को 10वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जानिए इस बार कब आएंगे लाडली बहनों के खाते में 22वीं किस्त के पैसे...।
Ladli Behna Yojana 22th Installment :मध्यप्रदेश की लाखों महिलाएं के खाते में 'लाड़ली बहना योजना'(Ladli Behna Yojana) के तहत हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। मार्च में भी लाड़ली बहनों के खाते में 22वीं किस्त आने वाली है। योजना की राशि आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर होती है लेकिन कई बार त्योहारों के कारण इसे पहले ही जारी कर दिया जाता है। साल 2024 में महाशिवरात्रि के कारण 10 मार्च की जगह 1 मार्च को 10वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
अब तक लाडली बहनों(Ladli Behna Yojana) को 21 किस्तों का लाभ मिल चुका है। कुछ ही दिनों में इनके खाते में स्कीम की 22वीं किस्त आने वाली है। योजना की राशि आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर होती है लेकिन कई बार त्योहारों के कारण इसे पहले ही जारी कर दिया जाता है। मार्च महिने में दो विशेष दिन हैं, पहला तो महिला दिवस और दुसरा होली। महिला दिवस 8 मार्च को है ऐसे में सरकार लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त 10 तारीख से पहले जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
'लाड़ली बहना योजना' मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र में भी काफी लोकप्रिय है। यहां मार्च महिने की किस्त महिला दिवस के दिन खाते में आएगी। इसकी जानकारी महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने दी।