भोपाल

एमपी की लाड़ली बहनों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, कुछ घंटों बाद खाते में आएंगे 1500-1500 रुपये

Ladli Behna Yojana 37th Installment: सीएम मोहन यादव सागर में रविवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त के 1500 रुपये।

2 min read
Jun 13, 2026
Ladli Behna Yojana
ladli behna yojana 37th installment june 2026, सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे पैसे (source- patrika)

MP Ladli Behna Yojana Installment: मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से भी ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। लाड़ली बहना योजना की जून महीने में मिलने वाली 37वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और कुछ घंटों बाद लाड़ली बहनों के खातों 1500-1500 रुपए आएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए 1,835 करोड़ से भी ज्यादा की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं। रविवार को सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर करेंगे।

सागर के केसली में आयोजित होगा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश महिला बाल विकास विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगें। इसमें एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1835 करोड़ रूपये अंतरित किए जाएंगे। बता दें कि लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है और लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास सरकार कर रही है।

ऐसे चेक करें लाड़ली बहना योजना का स्टेट्स

1-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें।

2- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक कर करें।

3- क्लिक करने के बाद नया वेब पेज ओपन होगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी एंटर करके कैप्चा कोड सबमिट करें।

4- अब दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी डाले।

5-ओटीपी डालते ही आपको अब तक के लाडली बहन योजना इंस्टॉलमेंट पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इन महिलाओं को मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ

बता दें कि लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को मिलता है। विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं इस योजना की हकदार है। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। उनके पास स्वयं का बैंक खाता, बैंक खाते मे. आधार लिंक एवं डीबीटी होना अनिवार्य है। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना भी जरूरी है।

Published on:
13 Jun 2026 10:53 pm