भोपाल

Ladli Behna Yojana: सस्ते दाम पर मिलेगा गैस सिलेंडर ! लाड़ली बहनों की बल्ले-बल्ले

Ladli Behna Yojana: बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत एक और तोहफा मिल सकता है। लाड़ली बहनों का रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में भरा जाएगा। इस योजना को आगामी कैबिनेट बैठक में जारी रखने का निर्णय लिया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2024, 8:44 AM IST
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: 'लाड़ली बहना' पर सरकार का फोकस पहले से बढ़ गया है। हाल ही में रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की गई है। अब उन्हें सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर देने की योजना को भी आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

इस संबंध में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री गृह ज्योति योजना के तहत वंचित महिलाओं को भी इसमें शामिल कराने पर फोकस है। इस संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है।


1 अगस्त को 250 रुपए

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें अन्य प्रस्ताव भी शामिल होंगे। इससे पहले सीएम ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) को 250 रुपए अतिरिक्त देनें की घोषणा कर चुके हैं।

लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को हर माह मिलने वाले 1250 रुपये में 250 रुपये जोड़ा जाएगा। 250 रुपए अतिरिक्त आने से अबकी बार महिलाओं के खाते में 1500 रुपए आएगा।

कब आएगी 15वीं किस्त

अगस्त के महीने में कई सारे त्यौहारों को देखते हुए मोहन सरकार 15वीं किस्त भी समय से पहले जारी कर सकती है। सीएम खुद कह चुके है कि हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि हर महीने की 10 तारीख को किस्त जारी की जाती है लेकिन बीते कई महीनों से तय तारीख से पहले किस्त जारी की जा रही है। इससे पहले 13वीं किस्त 7 जून , 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई ,चैत्र नवरात्र (मार्च) और गुड़ी पड़वा (अप्रैल) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी और इस महीने 10 की जगह 5 जुलाई को 14 वीं किस्त जारी की गई थी।

Updated on:
30 Jul 2024, 8:44 AM IST
Published on: