24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: एक्टिव हुआ चक्रवात, 33 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

Rain Alert: मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, श्यौपुरकलां, शिवपुरी, बुरहानपुर, बैतूल, खंडवा, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में वर्षा होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 28 Oct 2024, 4:09 PM IST

Rain Alert

Rain Alert

Rain Alert: सावन के साथ शुरू बारिश (Monsoon Season) के दौर ने पूरे मध्य प्रदेश को तर-बतर कर दिया। पिछले दो दिनों से आधे प्रदेश में कहीं मध्यम तो कहीं झमाझम बारिश (heavy rain) दर्ज की गई है। आने वाले 2-3 दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

रविवार की शाम रायसेन के बारना डैम 346.33 मीटर भरने के बाद दोपहर दो बजे छह गेट खोलकर 38 हजार 577 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सागर के राजघाट बांध में भी पानी ओवर फ्लो हो गया। प्रदेश में मेहरबान बादलों ने जोरदार बारिश की। अब तक 420.2मिमी बारिश दर्ज की गई है, जोकि औसत से अधिक रही।

राजधानी भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिले में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। नर्मदा तटों पर अलर्ट जबलपुर के बरगी डैम में तेजी से जल स्तर बढऩे के बाद वाटर लेवल 417.65 मीटर जा पहुंचा। रविवार को जल स्तर 418 मीटर होते ही गेट खोलने की तैयारी है। बांध प्रबंधन ने नर्मदा तट से लगे क्षेत्रों में लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

यहां बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग ने एक्टिव सिस्टम व चक्रवात के कारण अगले 1-2 दिन में भारी बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया है। इस बीच २२ पर रेड और 10 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आठ स्थानों गुना, रायसेन, भोपाल, पश्चिमी सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, छिंदवाड़ा पर बाढ़ की संभावना है।

ये भी पढ़ें: IMD Alert: चक्रवातीय घेरा एक्टिव….24 जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी


33 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, श्यौपुरकलां, शिवपुरी, बुरहानपुर, बैतूल, खंडवा, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, सीधी, सागर, नरसिंहपुर में भारी वर्षा होने की संभावना है। शेष स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

बारिश कहां कितनी

नर्मदापुरम- 161.8

पचमढ़ी- 153.8

रायसेन- 107

छिंदवाड़ा - 58

भोपाल - 53.8

सीधी - 54

जबलपुर - 45.2