24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: चक्रवातीय घेरा एक्टिव, 24 जिलों में बारिश की चेतावनी

MP Weather: मौसम विभाग ने दमोह, छतरपुर जिले में बिजली गिरने के साथ भीषण बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायसेन, विदिशा,शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 28 Oct 2024, 4:23 PM IST

MP Weather

MP Weather

MP Weather: मानसून ट्रफ लाइन लंबे समय बाद सामान्य स्थिति में आई है। यह ग्वालियर के ऊपर से होते हुए गुजर रही है, जिसके चलते मंगलवार को सुबह हल्की बारिश हुई। दिन में बूंदाबांदी का दौर जारी रहा, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।

मौसम विभाग ने शिवपुरी, श्योपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि ग्वालियर शहर सहित जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। 24 से 25 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से कम दबाव का क्षेत्र चक्रवातीय घेरे के रूप में बदल गया है।

चक्रवातीय घेरा हुआ एक्टिव

यह पूर्व मध्य प्रदेश में बारिश करते हुए बुंदेलखंड के आसपास आ गया है। दूसरा चक्रवातीय घेरा गुजरात व तीसरा दिल्ली के पास बना है। जिसकी वजह से मानसून ट्रफ लाइन गुना से खिसक कर ग्वालियर आ गई है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी का आना शुरू हो गया है। नमी की वजह से रुक रुककर बारिश हुई। दिनभर में 11.3 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री से घटकर 32.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: 10 दिन में जुलाई का कोटा पूरा, 34 जिलों में फिर भारी बारिश की चेतावनी

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दमोह, छतरपुर जिले में बिजली गिरने के साथ भीषण बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायसेन, विदिशा,शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ भोपाल,सीहोर,राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा,गुना, अशोक नगर, छिंदवाड़ा और शेष जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अपर ककैटो से तिघरा के लिए आज छोड़ा जाएगा पानी

ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश से जहां अपर ककैटो, ककैटो, पेहसारी व तिघरा बांध के पानी में बढोत्तरी लगातार हो रही है। वहीं पार्वती नदी के आसपास एरिया में बारिश होने से अपर ककैटो डैम लबालब की स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में बुधवार सुबह सात बजे से अपर ककैटो से तिघरा बांध के लिए 530 एमसीएफटी पानी छोड़ा जाएगा।

यह पानी कैकैटो से पेहसारी बांध और पेहसारी से कैनाल के माध्यम से तिघरा में पहुंचेगा। जलसंसाधन अधिकारी ने बताया कि अपर ककैटो से तिघरा के लिए 530 एमसीएफटी पानी करीब 36 से 40 घंटे तक लगातार छोड़ा जाएगा।