भोपाल

Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों को तगड़ा झटका, योजना में घटी रकम, जानिए खातों में अब कितने रुपए आएंगे

Ladli Behna Yojana will give 1250 rupees in September खास बात यह है कि इस माह महिलाओं को पिछले माह की तुलना में कम पैसे मिलेंगे।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 9:12 PM IST
Ladli Behna Yojana will give 1250 rupees in September
Ladli Behna Yojana will give 1250 rupees in September

Ladli Behna Yojana will give 1250 rupees in September मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं, युवतियों का जीवन संवार रही है। इस योजना में राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को हर माह 1250 रुपए दे रही है। पात्र महिलाओं के खातों में यह रकम डाली जाती है। लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर माह की 10 तारीख को पैसे ट्रांसफर किए जाने का प्रावधान है। हालांकि विशेष मौकों पर तारीख और रकम दोनों में फेरबदल हो जाता है। 10 सितंबर को भी लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में डाली जाएगी। खास बात यह है कि इस माह महिलाओं को पिछले माह की तुलना में कम पैसे मिलेंगे।

प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इन सभी लाड़ली बहनों को इस माह तगड़ा झटका लगनेवाला है क्योंकि योजना में मिलनेवाली रकम घटकर आएगी।

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार लाड़ली बहना योजना में सितंबर में महिलाओं के खातों में 1250 रुपए ही डाले जाएंगे। पिछले माह महिलाओं को राज्य सरकार ने 1500 रुपए दिए थे। इस प्रकार 10 सितंबर को लाड़ली बहनों के खातों में पूरे 250 रुपए कम आएंगे।

दरअसल लाड़ली बहना योजना में नियमित राशि 1250 रुपए ही है। पिछले माह राखी के महापर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने बहनों को शगुन के रूप में 250 रुपए अतिरिक्त प्रदान किए थे। सितंबर में 250 रुपए की यह अतिरिक्त राशि कटकर आएगी यानि खातों में पिछले माह के 1500 रुपए की जगह नियमित आनेवाले 1250 रुपए ही डाले जाएंगे।

लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ोत्तरी की भी जब तब मांग उठती रही है। राज्य सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अभी तक इसमें इजाफे की कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में सितंबर की 10 तारीख को खाते में 1250 रुपए ही डाला जाना तय है।

Updated on:
7 Sep 2024, 9:12 PM IST
Published on: